Latest News

गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय में विभागों का शैक्षिक भ्रमण कर महत्वपू


रामचन्द्र भट्ट इंटर काॅलेज गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय में क्लेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों का शैक्षिक भ्रमण कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 30 दिसंबर,2019,रामचन्द्र भट्ट इंटर काॅलेज गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय में क्लेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों का शैक्षिक भ्रमण कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई। इस दौरान बच्चों ने क्लेक्ट्रेट स्थिति जिलाधिकारी कार्यालय व अपर जिलाधिकारी कार्यालय के विभिन्न अनुभागों व पटलों, जिला कोषागार, जिला पुस्तकालय, आदि कार्यालयों का शैक्षिक भ्रमण कर यहाॅ पर होने वाले दैनिक कार्यो की जानकारी ली। शैक्षिक भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बच्चों को क्लेक्ट्रेट में होने वाले दैनिक कार्यो की जानकारी दी और बच्चों वार्तालाप करते हुए उनके जीवन के लक्ष्यों के बारे में पूछा। उन्होंने बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करते हुए पूरे मनयोग एव लगन से पढाई पूरी करने के लिए प्रोत्साहित किया। क्लेक्ट्रेट में शैक्षिक भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी से मिलकर बच्चे काफी खुश नजर आए।

Related Post