Latest News

भारतीय संस्कृति को अपनाएं युवा-स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी


श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज का 44वां जन्मोत्सव श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। हरिद्वार सहित विभिन्न राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

रिपोर्ट  - à¤°à¤¾à¤®à¥‡à¤¶à¥à¤µà¤° गौड़

हरिद्वार, 1 जनवरी। श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज का 44वां जन्मोत्सव श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। हरिद्वार सहित विभिन्न राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज को जन्म दिवस की बधाई देने पहुंचे शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखण्डता बनाए रखने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका है। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी साक्षात त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति हैं। जो समाज का मार्गदर्शन कर समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को आशीवर्चन देते हुए महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म की परंपराएं पूरी दुनिया में बेजोड़ हैं। सनातन परंपराओं के निर्वहन से समाज में फैल रही विसंगतियों को दूर किया जा सकता है। द्वेष भावना को समाप्त कर राष्ट्र निर्माण में सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। गुरू शिष्य परम्परा का निर्वहन जिस भक्त द्वारा निष्ठा पूर्वक किया जा सकता है। ईश्वर अवश्य ही उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। मतभेद भुलाकर परिवार व समाज के उत्थान में सभी को योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री दक्षिण काली सिद्ध पीठ है। जहां मां काली साक्षात रूप से विराजमान रहकर भक्तों का कल्याण करती है। सच्ची निष्ठा व लगन से मां की पूजा अर्चना करने के साथ सभी को माता भगवती का रूप समझे जानी वाली बालिकाओं के संरक्षण संवर्द्धन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प लेते हुए इसे व्यवहार में साकार करना चाहिए साथ ही पाश्चात्य संस्कृति का परित्याग कर भारतीय परंपराओं को अपनाना चाहिए। म.म.स्वामी हरिचेतनानन्द महाराज व बाबा हठयोगी ने स्वामी कैलशानंद ब्रह्मचारी महाराज भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म के संरक्षण संवर्द्धन में अतुलनीय योगदान प्रदान कर रहे हैं। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव सराहनीय रहेगा। उन्होंने कहा कि गंगा व गौ संरक्षण को लेकर भी प्रत्येक नागरिक को कर्तव्य निष्ठा से अपने कार्य को अंजाम देना होगा। मां गंगा के आशीर्वाद से परिवार सुख समृद्धि की और अग्रसर होते हैं। देश दुनिया के श्रद्धालु धर्मनगरी में मां गंगा के तटों पर पहुंचकर अपने परिवारों के कल्याण की कामना करते हैं। गंगा हमारी आस्था का प्रतीक है। गंगा को स्वच्छ, निर्मल व अविरल बनाए रखने में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के निवासियों को राज्य की उन्नति व प्रगति में योगदान देने की आवश्यकता है। राज्य प्रगति की और अग्रसर होगा तो राज्यवासी सुख का अनुभव अवश्य करेंगे। पूर्व मेयर मनोज गर्ग, आरएसएस नेता पदम सिंह, शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, पार्षद विनीत जौली, अनिरूद्ध भाटी, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, स्वामी प्रबोधानंद गिरी, स्वामी ऋषिश्वरानन्द, महंत दुर्गादास, महंत सुमित दास, महंत शिवानंद, महंत अरूण दास, महंत सूरज दास, श्रीमहंत साधनानंद, आशीष शर्मा, अंकुश शुक्ला, अनुज दुबे, आचार्य पवनदत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पाण्डे, स्वामी विवेकानंद ब्रह्मचारी, सागर ओझा, बाल मुकुंदानन्द ब्रह्मचारी, अनूप भारद्वाज, मोनू त्यागी, अतुल मगन, नितिन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज को जन्मोत्सव की बधाई देते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Post