Latest News

गरीब,असहाय,निर्धन परिवारों के उत्थान में सभी को मिलजुल कर अपना योगदान देना चाहिए-श्रीमहंत


श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की शाहपुर शाखा में गरीब, असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस., अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर श्रीमहंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि कड़ाके की ठण्ड से बचाने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए हैं। अखाड़े की और से प्रतिवर्ष गरीब, असहाय निर्धन परिवारों को कंबल वितरित किए जाते हैं।

रिपोर्ट  - à¤°à¤¾à¤®à¥‡à¤¶à¥à¤µà¤° गौड़

हरिद्वार, 2 जनवरी। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की शाहपुर शाखा में गरीब, असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस., अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर श्रीमहंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि कड़ाके की ठण्ड से बचाने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए हैं। अखाड़े की और से प्रतिवर्ष गरीब, असहाय निर्धन परिवारों को कंबल वितरित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवाभाव से ही सामाजिक गतिविधियों को संचालित रखा जाता है। गरीब, असहाय निर्धन परिवारों के उत्थान में सभी को मिलजुल कर अपना योगदान देना चाहिए। संत समाज सामाजिक गतिविधियों को वर्ष भर बढ़चढ़ कर संचालित रखता है। समाज उत्थान में किए गए कार्य अवश्य ही लाभदायी होते हैं। निर्धन परिवारों की सेवा में दिया गया सहयोग अवश्य ही सेवा का पात्र बन जाता है। उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों, कालोनियों, झुग्गी झोंपड़ियों में निम्न स्तर का जीवन व्यतीत कर रहे परिवारों के उत्थान में सभ्रांत लोगों को अवश्य ही मदद करनी चाहिए। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस. ने कहा कि समाज सेवा से बढ़चढ़ कोई चीज नहीं है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। संत समाज सामाजिक गतिविधियों में अपना सहयोग प्रदान करता है। अन्य लोगों को भी ऐसे कार्यो से प्रेरणा मिलती है। सर्दी से बचाव के लिए गरीबों को कंबल प्रदान करना प्रशंसनीय है। समय समय पर अखाड़े आश्रमों से संचालित सेवा के प्रकल्प अवश्य ही मानव उत्थान में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने कहा कि मानव उत्थान में किया गया प्रयास अवश्य ही ईश्वरीय लाभ प्राप्ति का कारण बन जाता है। सच्चे मन से की गयी सेवाएं अवश्य ही मनुष्य कल्याण में सहयोग करती हैं। निस्वार्थ सेवाभाव से किए गए कार्य समाज उत्थान में अच्छा संकेत हैं। महंत जयेंद्र मुनि व महंत निर्मलदास महाराज ने कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की शाहपुर शाखा मानव सेवा में बढ़चढ़ कर अपना योगदान देता चला आ रहा है। गंगा गौ सेवा के कई प्रकल्प वर्ष भर संचालित रहते हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय निर्धन परिवारों की सहायता के उद्देश्य से ही कंबल वितरित किए गए। शाहपुर के सैकड़ों गरीब परिवारों को निस्वार्थ भाव से प्रतिवर्ष सर्दियों के मौसम में कंबल वितरित किए जाते हैं। समान रूप से सभी की सेवा करना हमारा उद्देश्य है। इस अवसर पर महंत प्रेमदास, महंत दामोदरदास, महंत दर्शनदास, महंत निरंजन दास, महंत शिवानन्द, महंत ब्रह्ममुनि, म.म.स्वामी कपिल मुनि, स्वामी हरिचेतनानंद, महंत कमलदास, स्वामी भगवत स्वरूप, स्वामी गंगादास आदि संत उपस्थित रहे।

Related Post