Latest News

राज्यपाल व मुख्यमंत्री श्रद्धाजंलि आर्पित कर उपस्थित संत जनों का आर्शीवाद प्राप्त किया


राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, केद्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अविनाश राय खन्ना ब्रम्हलीन स्वामी श्री हंस प्रकाश महाराज के सातवें निर्वाण दिवस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए। सभी गणमान्यों ने ब्रम्हलीन स्वामी हंस प्रकाश महाराज को श्रद्धाजंलि आर्पित कर उपस्थित संत जनों का आर्शीवाद प्राप्त किया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, केद्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अविनाश राय खन्ना ब्रम्हलीन स्वामी श्री हंस प्रकाश महाराज के सातवें निर्वाण दिवस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए। सभी गणमान्यों ने ब्रम्हलीन स्वामी हंस प्रकाश महाराज को श्रद्धाजंलि आर्पित कर उपस्थित संत जनों का आर्शीवाद प्राप्त किया। राज्यपाल ने कहा कि किसी भी संत पुरूश को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि वही होगी जब हम अपने समाज के दलित, षोशित, अशिक्षित, गरीब, लाचार जरूरतमंदो को साथ लेकर चलें। उन्हें समाज में समानता का एहसास दिलाने के लिए उन्हें अपने बराबरी में स्थान दें। अपने सामाजिक, धार्मिक आयोजन में उनकी भी बराबर सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।ब्रम्हलीन स्वामी हंस प्रकाश महाराज ने समाज को अपने कल्याणकारी वचनों से प्रेरित किया है।उन्होंने धर्म-करम के कार्य़द्वारा समाज को सुधारने में अहम भूमिका निभाई हैं। इसके बाद श्रीमती मौर्य दक्षिण काली मंदिर के दर्शन किये। यहां पीठाधिष्वर स्वामी कैलाशा नन्द ब्रह्मचारी से भेंट कर पूजा अर्चना की और भगवान का आशर्वाद लिया। मुुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लगभग 200 वर्षो से शिक्षा, चिकित्सा, गौ रक्षा, संस्कृति तथा सेवा के क्षेत्र में प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के कार्यो की प्रशंसा करते हुए ब्रम्हलीन स्वामी हंस प्रकाश महाराज के जीवन को प्रेरणादायक बताया। उन्होने भारतीय संस्कृति की रक्षा और परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए आश्रम के वर्तमान संयोजक ब्रहमलीन महाराज के षिश्य रूपेंद्र प्रकाश महाराज को शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान, प्रभारी जिलाधिकारी विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई, अपर जिलाधिकरी प्रशासन भगवत किशोर मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल सहित अनेक संतगण उपस्थित रहे।

Related Post