Latest News

गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए भगीरथ बनके कार्य करना होगाः अमन


युवा जागृति शक्ति संगठन की गुरु तेग बहादुर पुर विद्यालय में जोरदार कार्यक्रम किया गया। युवा जागृति शक्ति संगठन का काव्य व विचार गोष्ठि आयोजन गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया, जिसमें बच्चो को संस्था के सामाजिक उद्देश्यों को बताते हुए उन्हें उन्हें उनके समाज व पर्यावरण व मां गंगा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

रिपोर्ट  - à¤†à¤² न्यूज भारत

हरिद्वार, युवा जागृति शक्ति संगठन की गुरु तेग बहादुर पुर विद्यालय में जोरदार कार्यक्रम किया गया। युवा जागृति शक्ति संगठन का काव्य व विचार गोष्ठि आयोजन गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया, जिसमें बच्चो को संस्था के सामाजिक उद्देश्यों को बताते हुए उन्हें उन्हें उनके समाज व पर्यावरण व मां गंगा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिस्टर इंडियन आइकॉन उत्तराखंड व संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन सिखौला ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा की गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए हम सबको भगीरथ बनके कार्य करना होगा। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य डी.सी भट्ट ने संस्था के उत्कृष्ट कार्यो से प्रभावित होकर भविष्य में हजारों छात्रों के साथ संस्था से जुड़े रहने की बात की। उन्होंने अपने विचार भी रखे। कार्यक्रम संयोजक संदीप सैनी रहे राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरन अध्यक्ष रवींद्र राठौर ने कहा की हमे पर्यावरण की रक्षा करनी चाइये कपिल पाल ने कहा वृक्षधरा का श्रगार है राष्टीय उपाध्याय अंजू शर्मा ने बेटियों को आत्मनिर्भर व सशक्त रहने की प्रेरणा दी कार्यक्रम का सुंदर संचालन अशोक सैनी ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी, जिला महामंत्री सावन चौधरी, जिलाध्यक्ष कपिल पाल, मोहित राठोर, शुभम, राम, राकेश, मुकुल, अनुज, जयपाल, शुभम पाल, सुखमित समित सैकड़ो कार्यकर्ता शमिल रहे।

Related Post