Latest News

पौड़ी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सात दिवसीय कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कà¤


जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज दिनांक 31 जनवरी 2020 को सतपुली में स्थानीय महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु सात दिवसीय कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग की ओर से बनाये जा रहे एंग्लिंग होमस्टे हटों का भी निरीक्षण किया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/सतपुली/दिनांक 31 जनवरी 2020,जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज दिनांक 31 जनवरी 2020 को सतपुली में स्थानीय महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु सात दिवसीय कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग की ओर से बनाये जा रहे एंग्लिंग होमस्टे हटों का भी निरीक्षण किया। जनपद वासियों के लिए जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल का एक और अभिनव स्वरोजगार से जोड़ने की कवायद का शुभारंभ मत्स्य विभाग के तत्वाधान में सतपुली के मत्स्य प्रक्षेत्र में एग्लिंग हट्स/कैम्प तथा होम स्टे की गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया। उन्होंने सात दिवसीय (31 जनवरी 2020 से 6 फरवरी 2020) प्रशिक्षण में अधिक से अधिक महिला समूहों से प्रतिभाग करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्देश्य कम्यूनिटी टूरिज्म को बढ़ावा देना है। कहा कि जिस प्रकार से खिर्सू में बने होम स्टे बासा से क्षेत्रीय ग्रामीणों को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त हो रहा है। इसी तर्ज पर सतपुली में भी लोगों को स्वरोजगार प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयासों से सतपुली में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने इस प्रोजेक्ट के तहत 13-डेस्टिनेशन में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत पहले चरण में खैरासैंण से लेकर सतपुली क्षेत्र को पर्यटन की गतिविधियों के लिए विकसित किया जाएगा। करीब दो कराड बीस लाख की धनराशि से इस योजना को अप्रैल माह तक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। जिससे लैंसडोन व अन्य स्थानों को जाने वाले पर्यटकों के लिए भी अतिरिक्त पर्यटक स्थल उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा बांग्घाट व आस पास के क्षेत्र को भी एडवेंचर स्पोर्ट के तहत विकसित किया जा रहा है। इस क्षेत्र के लिए करीब तीन पैरामोटर्स खरीदी जा रही हैं। जिससे कि एंग्लिंग व पैरामोटर्स के माध्यम से इस क्षेत्र को टूरिस्ट हब के रूप में विकसित किया जा सकेगा। कार्यक्रम में कामधेनु महिला स्वयंसहायता समूह डोभाल व अन्य महिला समूहों ने कुकिंग का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण आगामी 6 फरवरी 2020 तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक रमेश ने आज महिलाओं को रेडकरी पास्ता बनाना सीखाया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशू खुराना, थानाध्यक्ष सतपुली त्रिभुवन रौतेला, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, ग्राम प्रधान चमासूधा सुमन प्रसाद, राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश, वेद प्रकाश वर्मा, पुरूषोत्तम गुसांई, राजकमल, डबल मियां, वार्ड सदस्य आरती देवी, ज्योति आदि उपस्थित रहे।

Related Post