Latest News

श्रीनगर में अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने निर्गत शासनादेश की प्रतियां जलाई


जनरल ओबीसी एम्लाइज एसोसिएशन श्रीनगर गढ़वाल द्वारा प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर सुप्रीम कोर्ट के 7 फरवरी 2020 के आदेश को राज्य सरकार से पालन करवाने हेतु अनिश्चित कालीन हड़ताल के तीसरे दिन तहसील श्रीनगर में एक बार फिर कर्मचारियों का सैलाब उमड़ पड़ा।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

आज जनरल ओबीसी एम्लाइज एसोसिएशन श्रीनगर गढ़वाल द्वारा प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर सुप्रीम कोर्ट के 7 फरवरी 2020 के आदेश को राज्य सरकार से पालन करवाने हेतु अनिश्चित कालीन हड़ताल के तीसरे दिन तहसील श्रीनगर में एक बार फिर कर्मचारियों का सैलाब उमड़ पड़ा। आज के दिन धरना स्थल पर शासनादेश संख्या 297/XXX(2)/2019 - 55(47)2004 मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन द्वारा निर्गत शासनादेश( समस्त संवर्गो की पदोन्नति को रोकने सम्बन्धित) की प्रतियां जलाई गई तथा शासनादेश को समाप्त करते हुए तुरंत पदोन्नति वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर करने की मांग उत्तराखंड सरकार से की गई साथ ही आंदोलन को धार देने के लिए श्रीनगर शाखा का विस्तार किया गया जिसमें 1 श्री विवेक पुरोहित डिप्लोमा इंजिनियरस सिंचाई विभाग श्रीनगर उपाध्यक्ष 2 पूजा नेगी डिम्लोमा इंजिनियरस लोक निर्माण विभाग श्रीनगर उपाध्यक्ष 3 श्री सुनील थपलियाल सिचाई विभाग संगठन मंत्री 4 श्री गणेश रावत लोक निर्माण विभाग श्रीनगर आय व्यय निरीक्षक नियुक्त किये गये। आज एसोसिएशन की और से एक बार फिर से सामाजिक कार्यकर्ता और युवा सभासद विभोर बहुगुणा जी क्षेत्रीय पार्टी यू केडी के विजयन्त सिंह निजवाला (पूर्व ब्लाक प्रमुख कीर्तिनगर) सत्येंद्र भट्ट (राज्य आंदोलनकारी) रवि बलोनी सचिदानंद बडोनी रघुवीर पंवार का आभार व्यक्त किया गया कल उन्होंने धरना स्थल पर आंदोलन का समर्थन करते हुए शीघ्र राज्य सरकार से पदोन्नति पर दिए गए फैसले का पालन करने की अपील की आज के धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जगपाल सिंह चौहान तथा संचालन राकेश रावत व मनोज भण्डारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आंदोलन में श्रीकृष्ण उनियाल, राकेश जखमोला, सौरभ नौटियाल, भानु प्रताप सिंह कुंवर, शंकर कैन्थुला, शान्ति खत्री, मनीषा गुसाई, बीना जोशी गौरी नैथानी, चन्द्र कला जोशी, प्रदीप सेमवाल, विजय डोभाल कृष्ण मोहन गैरोला, शिव प्रसाद खण्डूरी, सुभाष डंगवाल, हरीश दान, बीना जोशी, शैलेन्द्र राणा, शिवम सेमवाल, प्रवीन बिल्जवाण, दीपक लिंगवाल, रतन सिंह ज्याडा, देवानंद बहुगुणा, पंकज जोशी अमित रावत, आशा राम पुरी आदि उपस्थित रहे। कल से आवश्यक सेवाएं भी हड़ताल पर रहेगी।

Related Post