Latest News

वेद मंत्रों व फाल्गुनी नवसस्येष्टि यज्ञ के साथ पतंजलि में मनाया गया होलीमिलनोत्सव


आचार्य बालकृष्ण के पावन सान्निध्य में पतंजलि योगपीठ स्थित यज्ञशाला में नवसस्येष्टि यज्ञ के साथ होलीमिलनोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संगीतमय यज्ञ का अनुष्ठान किया गया जिससे पूरा वातावरण गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र तथा वेद मंत्रें से गुंजायमान हो गया।

रिपोर्ट  - à¤†à¤² न्यूज़ भारत

हरिद्वार, व आचार्य बालकृष्ण के पावन सान्निध्य में पतंजलि योगपीठ स्थित यज्ञशाला में नवसस्येष्टि यज्ञ के साथ होलीमिलनोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संगीतमय यज्ञ का अनुष्ठान किया गया जिससे पूरा वातावरण गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र तथा वेद मंत्रें से गुंजायमान हो गया। तत्पश्चात स्वामी,आचार्य तथा आचार्य प्रद्युम्न साथ उपस्थित श्रद्धालुओं ने फूलों की होली का आनन्द लिया। उपस्थित गुरुसत्ता ने समस्त देशवासियों को होली की शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस अवसर पर पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि आज प्रभु भक्ति के रंग, राष्ट्रप्रेम के रंग, माता-पिता के स्नेह का रंग, ज्ञान के रंग, भारतीय परम्पराओं व संस्कृति के रंग में रंगने का दिन है। उन्होंने कहा कि फूलों में प्रेम, स्नेह तथा वात्सल्य का रंग है। ये चीन के रसायनयुक्त रंगों का रंग नहीं है, इनमें कोई कोरोना वायरस भी नहीं है। आप सब पूर्ण श्रद्धा, पूर्ण भक्ति, दिव्यता, पुरुषार्थ, सेवा, साधना व सद्गुणों के रंगों से रंगे रहें, मेरी यही शुभाशीष है। कार्यक्रम में आचार्य कहा कि आज का यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से वैदिक मर्यादा, भारतीय परम्परा व संस्कृति को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज आस्था व संस्कार चैनलों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जा रहा है जिसके माध्यम से करोड़ों देशवासी इस वैदिक महायज्ञ में हमारे साथ सहभागी हैं। आचार्य जी ने कहा कि कोरोना वायरस हानिकारक तो है परन्तु इसको भयानक रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस अवसर पर पूज्या साध्वी देवप्रिया जी, भाई जयदीप आर्य, भाई राकेश मित्तल, स्वामी परमार्थ देव, बहन साधना, वैदिक गुरुकुलम् के ब्रह्मचारी भाईयों, वैदिक कन्या गुरुकुलम् की साध्वी बहनों व बाल गुरुकुलम् के, बाल ब्रह्मचारियों ने पूज्य गुरुसत्ता के साथ यज्ञ में आहूतियाँ दी।

Related Post