Latest News

निर्भया के हत्यारों को फासंी दिए जाने पर हर्ष जताया, निर्भया को दी श्रद्धांजलि।


श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में महाराजा अग्रसेन घाट पर निर्भया के हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए गंगा में पुष्पांजलि अर्पित कर निर्भया को श्रद्धांजलि दी।

रिपोर्ट  - à¤†à¤² न्यूज भारत

हरिद्वार, 20 मार्च। श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में महाराजा अग्रसेन घाट पर निर्भया के हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए गंगा में पुष्पांजलि अर्पित कर निर्भया को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भारतीय पंरपरांओं और संस्कृति में कन्या को देवी के समान माना गया है। कन्याओं के संरक्षण व संवर्द्धन में सभी को अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। निर्भया को काफी समय बाद न्याय मिला। ऐसे जघन्य अपराधियों के साथ सरकार को इस तरह के फैसलों को ही अमल में लाना चाहिए। दूसरे असामाजिक तत्वों को भी सबक मिलेगा। निर्भया देश की बेटी थी। देश के कानून ने दोषियों को सजा ए मौत देकर निर्भया को न्याय दिया। उन्होंने कहा कि निर्भया के साथ क्रूर व्यवहार किया गया। ऐसे अपराधों की किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नाबालिग आरोपी को भी फांसी पर लटकाए जाने की मांग की। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारों को सार्थक करने में मिलजुल कर ही प्रयास करने होंगे। देवी का अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। भास्कर पुरी महाराज ने कहा कि निर्भया के परिवारजनों को न्याय मिला है। उन्होंने केंद्र सरकार व देश के न्याय की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों के साथ बदसलूकी करने वालों का सही अंजाम होना चाहिए। बलात्कार जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने का यह सबसे बड़ा उदाहरण साबित होगा। हिंदू संस्कृति में कन्याओं को पूजा जाता है। सरकार को बेटियों को सुरक्षा देने में निर्णायक भूमिका निभानी होगी। सुनील प्रजापति ने कहा कि निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा मिलने पर पूरे देश में कानून के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है। बलात्कार जैसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मां गंगा से निर्भया की आत्मशांति के लिए प्रार्थनाएं की। इस अवसर पर सुखवीर सिंह, प्रदीप, धर्मेद्र, गौरव, अंकित, संजय, सुधीर आदि मौजूद रहे।

Related Post