Latest News

यज्ञ के धुंए से भागेगा कोरोना वायरस-पंडित अधीर कौशिक


श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के आवास पर कोरोना से देश को मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से यज्ञ किया जा रहा है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि यज्ञ का धुआं कोरोना वायरस को भगाने का सबसे सशक्त माध्यम है।

रिपोर्ट  - à¤†à¤² न्यूज भारत

हरिद्वार, 28 मार्च। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के आवास पर कोरोना से देश को मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से यज्ञ किया जा रहा है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि यज्ञ का धुआं कोरोना वायरस को भगाने का सबसे सशक्त माध्यम है। प्रत्येक नागरिक को घरों में रहकर यज्ञ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मां के सभी स्वरूपों की पूजा करने से कोरोना वायरस अवश्य ही देश से समाप्त होगा। हिंदू संस्कृति में यज्ञ पौराणिक काल से ही होते चले आ रहे हैं। आसुरी शक्तियों को दूर भगाने के लिए भी ऋषि मुनियों द्वारा यज्ञ किए जाते थे। उन्होंने कहा कि सच्चे मन व निष्ठा से यज्ञ में आहुति देने से अवश्य ही देश पर आ रहे संकट का निदान होगा। हमें धैर्य रखने की आवश्यकता है। देश दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है। अपने घरों में रहकर सच्चे मन से मां की आराधना करें। राज्य व देश पर आ रहे इस संकट को मां भगवती ही दूर करेगी। उन्होंने कहा कि सब लोग मिलकर अपने घरों में पूजा अर्चना करें। मां की शक्तियां अपरंपार हैं। जो लोग लाॅकडाउन में अपने सेवाएं दे रहे हैं। उनका उत्साह सभी को बढ़ाना चाहिए। गरीब, असहाय निर्धन परिवारों की मदद के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की त्रिवेंद्र सरकार व देश के प्रधानमंत्री द्वारा लाॅकडाउन जनता हित में ही किया गया है। अपने घरों से बाहर ना आएं। कोरोना वायरस संक्रमण की तरह फैल रहा है। इसकी रोकथाम का सही उपाय अपने घरों में ही रहना है। परशुराम अखाड़े के सदस्य मिलजुल कर यज्ञ कर रहे हैं। अवश्य ही यह यज्ञ देश हित में लाभकारी सिद्ध होगा। 

Related Post