Latest News

विश्व में सुख शांति व्याप्त रहे-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी


राष्ट्र की एकता अखण्डता बनाए रखने के लिए देश के सभी संत महापुरूषों को गरीब, असहाय लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करनी चाहिए। उक्त उद्गार मां मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए व्यक्त किए।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार, 11 अप्रैल। राष्ट्र की एकता अखण्डता बनाए रखने के लिए देश के सभी संत महापुरूषों को गरीब, असहाय लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करनी चाहिए। उक्त उद्गार मां मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से पीड़ित है। खतरनाक कोरोना वायरस से अमेरिका, इटली व अन्य देशों में हजारों लोगों की जान चली गयी है। भारत सनातन परंपराओं को मानने वाला देश है। दुखों को हरने वाली मां मंशा देवी की कृपा के चलते भारत सहित पूरी दुनिया को जल्द ही कोरोना वायरस से मुक्ति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस यज्ञ से शक्ति मिलेगी। विधि विधान से की गयी पूजा अर्चना से पूरे विश्व में शांति व्याप्त होगी। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने बताया कि इस संकट काल में गरीब, असहायों की मदद के लिए मां मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट व अखाड़े की ओर से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। लोगों के लिए भोजन के साथ आश्रय की व्यवस्था भी की गयी है। सेवा का यह अभियान लाॅकडाउन जारी रहने तक लगातार अनवरत रूप से चलता रहेगा। श्री पंचायती अखाड़ा निंरजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि औषधीय गुणों से युक्त हवन सामग्री से यज्ञ करने से वातारवरण शुद्ध होता है। यज्ञ का धुंआ जहां जहां आवरण बनाता है। वहां का पूरा वातावरण पवित्र हो जाता है। देश दुनिया को कोरोना वायरस के प्रकोप से राहत दिलाने के उद्देश्य से किए जा रहे यज्ञ के फलस्वरूप जल्द ही विश्व भर के प्राणी जगत को राहत मिलेगी। मां मंशा देवी मंदिर के ट्रस्टी प्रदीप शर्मा ने कहा कि यज्ञ से पूरे विश्व में शांति का वातावरण बनेगा। मुन्ना पंडित द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया। इस दौरान ट्रस्टी अनिल शर्मा, महंत डोंगर गिरी, दिगम्बर स्वामी राजपुरी आदि मौजूद रहे।

Related Post