Latest News

निराश्रितों को भोजन खिलाने से मिलती है मन को प्रसन्नता-बादल गोस्वामी


कांग्रेस के जिला महासचिव बादल गोस्वामी लाॅकडाउन होने के बाद से ही उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में निराश्रितों की मदद करने में जुटे हुए हैं। उनके द्वारा एक हजार से अधिक निराश्रितों को प्रतिदिन दोपहर व शाम को भोजन पैकेट वितरित किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट  - All news bharat

हरिद्वार, कांग्रेस के जिला महासचिव बादल गोस्वामी लाॅकडाउन होने के बाद से ही उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में निराश्रितों की मदद करने में जुटे हुए हैं। उनके द्वारा एक हजार से अधिक निराश्रितों को प्रतिदिन दोपहर व शाम को भोजन पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। जिला महासचिव बादल गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोड़ी बेलवाला, हरकी पैड़ी, पावनधाम, भूपतवाला, दूधाधारी चैक, मोतीचूर फाटक, पंतदीप पार्किंग आदि क्षेत्रों में भोजन के पैकेट निराश्रितों को सौंपे जा रहे हैं। सड़क के किनारे जीवन यापन कर रहे बेसहारा लोगों को भोजन खिलाने से मन को प्रसन्नता मिलती है। लाॅकडाउन के कारण इन क्षेत्रों में अपने घरों से लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। दूसरों पर निर्भर रहने वाले व्यक्ति खाने का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में लगातार लाॅकडाउन की अवधि से ही निराश्रितों को भरपेट खाना दिया जा रहा है। सेवा से ही लाॅकडाउन को सफल बनाया जा सकता है। बादल गोस्वामी ने अन्य लोगों से भी सेवा के प्रकल्प चलाए जाने का आह्वान किया। राजीव शर्मा गौड़ ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवाभाव में जुटा हुआ है। मजदूर वर्ग अपने कामों पर नहीं जा पा रहा है। ऐसे में खाद्य सामग्री व अपना पेट पालने के लिए पैसे की आवश्यकता होती है। बादल गोस्वामी लगातार लाॅकडाउन से ही निराश्रितों की सेवा करने में जुटे हैं। उन्होंने प्रशासन से भी अपील करते हुए कहा कि उत्तरी हरिद्वार की सड़कों पर बड़ी संख्या में निराश्रित लोग रहते हैं। उनकी भी सुध लेनी चाहिए। सेवा का यह अभियान निरंतर लाॅकडाउन तक जारी रहेगा। इस अवसर पर वीर गिरी, सोनू गुप्ता, गोविन्द भण्डारी, सोनू चोहान, राजीव शर्मा आदि शामिल रहे।

Related Post