Latest News

भाजपा जिला महामंत्री ने हरिद्वार नगर निगम की महापौर अनीता शर्मा के उस बयान की निंदा की


भाजपा के पार्षद और कार्यकर्ता हरिद्वार के वार्डो में सरकारी राशन का वितरण करा रहे हैं जिसके खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे!प्रेस को जारी एक बयान में भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा की महापौर महोदय ने आरोप लगाया है

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने हरिद्वार नगर निगम की महापौर अनीता शर्मा के उस बयान की निंदा की है जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा के पार्षद और कार्यकर्ता हरिद्वार के वार्डो में सरकारी राशन का वितरण करा रहे हैं जिसके खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे !प्रेस को जारी एक बयान में भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा की महापौर महोदय ने आरोप लगाया है कि भाजपा के कार्यकर्ता और पार्षद वार्डो में राशन वितरण करा रहे हैं उन्होंने कहा कि महापौर महोदया यह बताएं कि इसमें गलत क्या है अगर भाजपा के कार्यकर्ता और संबंधित वार्डों के पार्षद राशन और राहत सामग्री वितरण में सरकारी कर्मचारियों का सहयोग कर रहे हैं तो इसमें गलत क्या है इसके अलावा कुछ राहत सामग्री माननीय मदन कौशिक जी द्वारा व्यक्तिगत रूप से भी सभी वार्डों में वितरित की जा रही है विकास तिवारी ने कहा कि महापौर महोदया पहले यह बताएं कि उनके पति किस हैसियत से पूरे शहर में प्रत्येक वार्डों में घूम घूम कर भाजपा के कार्यकर्ताओं को आरोपित कर रहे हैं और शांतिपूर्ण तरीके से राशन वितरण कर रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से झगड़ा कर रहे हैं वे यह भी बताएं कि मेयर पति किस हैसियत से नगर निगम के अधिकारियों पर और प्रशासनिक अधिकारियों पर रौब गालिब करते हैं और उच्चाधिकारियों से फोन पर निगम संबंधी विषयों के लिए वार्तालाप करते हैं जनता ने जनादेश महापौर महोदया को दिया है मेयर पति को नहीं!! विकास तिवारी ने कहा कि आज प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इस नाते जनपद के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का यह नैतिक दायित्व बनता है कि वह किसी न किसी रूप में जनता की सेवा करें और इस भीषण आपदा में व्यक्तिगत रूप से भी जनता की मदद करें उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को किसने रोका है कि वे भी जनता की मदद करें लेकिन कांग्रेस और मेयर पति बौखलाए हुए हैं और उन दो वार्डों जिनमें भीमगोड़ा और गोविंदपुरी में जाकर उन्होंने पार्षदों से झगड़ा भी किया जिन्होंने अभी हाल में ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों और कार्यकर्ताओं द्वारा जो राशन वितरण किया जा रहा है उसे भी हजम नहीं कर पा रहे हैं

Related Post