Latest News

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व केंद्रीय मंत्री हेमवंती नंदन बहुगुणा के जन्मदिन के मौके पर


हिमालय पुत्र ,पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री हेमवंती नंदन बहुगुणा के 101वें जन्मदिन के मौके पर उनसे प्रेरित लोगो ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उत्तराखंड क्रांती दल के पूर्व राज्य सचिव उदय राम सेमवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति मे कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने अपनी ईमानदारी व मेहनत से कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।

रिपोर्ट  - à¤†à¤² न्यूज भारत

हरिद्वार ,अप्रैल 25, शनिवार को हिमालय पुत्र ,पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री  हेमवंती नंदन बहुगुणा के 101वें जन्मदिन के मौके पर उनसे प्रेरित लोगो ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उत्तराखंड क्रांती दल के पूर्व राज्य सचिव उदय राम सेमवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति मे कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने अपनी ईमानदारी व मेहनत से कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की। उदय राम सेमवाल ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल के बुगाणी गावँ मे जन्मे हेमवती नंदन बहुगुणा एक स्वतंत्रता सेनानी, विकासोन्मुखी व दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने गरीब, दलित, अल्पसंख्यक और मजदूरों के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होनें कहा की सन 1973 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए, व तीन बार केंद्रीय काबीना मंत्री- संचार मंत्रालय (1971), पेट्रोलियम मंत्रालय (1977) व वित्त मंत्रालय (1979) के रूप में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। "ऐसा बहुगुणा का कद था कि वे गढ़वाल और इलाहाबाद के लोगों से समान रूप से प्यार करते थे और दोनों संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों से रिकार्ड मतों से जीतते थे" एच एन बहुगुणा ने महात्मा गांधी के नेतृत्व वाले असहयोग आंदोलन में भी सक्रिय रूप से भाग लिया व बाद में नैनी और सुल्तानपुर जेलों में तीन साल की कैद की सजा भी हुई। ट्रेड यूनियन मामलों में भी वे सक्रिय रूप से शामिल थे। सामजिक कार्यकर्ता व हरिद्वार फोटोग्राफर एसोसीएशन के अध्यक्ष ललित ममगईं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने पर जोर दिया। ललित ने कहा की पूर्व केन्द्रीय संचार , वित्त ,पेट्रोलियम मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की भविष्य मे हरिद्वार में एक प्रतिमा स्थापित होनी चाहिये।

Related Post