Latest News

शांतिकुंज के अध्यक्ष डॉक्टर प्रणव पंड्या के खिलाफ युवती ने बलात्कार का आरोप लगाया


देश की ख्यातिनाम आध्यात्मिक संस्था गायत्री परिवार शांतिकुंज के अध्यक्ष डॉक्टर प्रणव पंड्या के खिलाफ छत्तीसगढ़ की एक युवती में बलात्कार का आरोप लगाया है।

रिपोर्ट  - à¤†à¤² न्यूज भारत

देश की ख्यातिनाम आध्यात्मिक संस्था गायत्री परिवार शांतिकुंज के अध्यक्ष डॉक्टर प्रणव पंड्या के खिलाफ छत्तीसगढ़ की एक युवती में बलात्कार का आरोप लगाया है। इस युवती ने दिल्ली के विवेक विहार थाने में धारा 376, 506 और आईपीसी की धारा 34 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर के अनुसार युवती ने कहा है कि वह छत्तीश गढ़ के जिला जांजगीर के मधुआ गावँ की रहने वाली है और साल 2010 में गावँ के ही रहने वाले शांतिकुंज के एक कार्यकर्ता मनीराम साहू उसे हरिद्वार आश्रम में भोजन के काम के लिए और वंही पर उसकी शादी कराने का झांसा देकर लाये थे। मार्च 2010 में उसे आश्रम के अध्यक्ष प्रणव पंड्या की किचन में खाना आदि बनाने के काम के लिए रख लिया गया जिसमे 50 लडकिया काम करती थी। उसे 15 दिन काम करने के बाद पंड्या की पत्नी शैल जीजी ने उसे अपने एक विशेष समूह में रख लिया जिसमे केवल 10 लडकिया थी। इन सबका काम बारी बारी से डॉक्टर पंड्या और शैल जीजी की सेवा करना जोता था जिसमे शैल जीजी की मालिश भी शामिल थी। इसी दौरान एक दिन जब वह दोपहर के वक्त डॉक्टर पंड्या को उनके कमरे में कॉफी देने गई तो डॉक्टर ने उनके साथ बलात्कार किया। वह रो रो कर बार बार मना करती रही ममगर डॉक्टर पंड्या ने उसके साथ 15 दिन में कई बार जबरन बलात्कार किया। इससे उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे वापस उसके गावँ भेज दिया गया और उसे अपना मुंह बंद करने की धमकी दी गई। शैल जीजी ने भी उसे इस बारे में किसी को नही बताने की धमकी दी थी। जब उसे पंड्या ने बलात्कार का शिकार बनाया तब उसकी उम्र 14 साल की थी। पीड़िता का कहना है ही हाल ही में जब निर्भया के बलात्कारियों को इंसाफ मिला तो उसका हौंसला मिला। इसलिए अब वह इस बारे में रिपोर्ट लिखवाने की हिम्मत कर पाई। दिल्ली के विवेक नगर थाने ने धारा 504, 376, व IPC की धारा 34 के तहत जीरो FIR दर्ज कर जांच के लिए हरिद्वार पुलिस को भेजा है। गैरतलब है कि देश विदेश में गायत्री परिवार शांतिकुंज के 5 करोड़ से ज्यादा सदस्य है। पिछले सालों में पीएम मोदी ने उन्हें आध्यात्मिक हस्ती के रूप में राज्यसभा का सदस्य भी नामित किया था मगर पंड्या ने राज्यसभा के पद स्वीकार नही किया था। डॉक्टर प्रणव पंड्या की देश विदेश में खासा प्रभाव माना जाता है। इस मामले को लेकर डॉ प्रणव पंड्या जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फोन पर बताया यह आदमी 10 वर्ष से मेरे पीछे पड़ा हुआ है। इस मामले को लेकर हमें चाहे हमें हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट भी जाना पड़े तो हम जाएंगे डॉ प्रणव पंड्या द्वारा बताया गया कि यह आदमी मुझ पर झूठे आरोप लगा रहा है जो अपनी पत्नी को इस मामले को लेकर इंवॉल्व कर रहा हो और यह कह रहा हो कि मेरी पत्नी को भी नहीं छोड़ रहा?? क्या ऐसा आदमी सच बोल रहा है डॉ पंड्या ने यह भी बताया यह आदमी हमारे यहां रहता है हमारा ही यहां खाता है और तनख्वाह भी लेता है कुछ बाहर के लोगों के बहकावे में आकर हमें ब्लैकमेल कर रहा है डॉ पंड्या ने यह भी बताया कि हम इसे लॉकआउट के बाद शांतिकुंज से खाली कराकर बाहर निकाल देंगे डॉ पंड्या ने इस मामले को लेकर शांतिकुंज के सभी पदाधिकारियों से वार्ता की है।

Related Post