Latest News

खनन, स्टोन क्रेशर, आरबीएम रिवर ट्रेनिंग संबंधी गतिविधियां के मानक न होने पर प्रशासन ने बड़ी कार्à


कीर्तिनगर तहसील क्षेत्रान्तर्गत खनन, स्टोन क्रेशर, आरबीएम रिवर ट्रेनिंग संबंधी गतिविधियां मनको/नियमो के अनुरूप नही होने पर तहसील प्रशासन कीर्तिनगर द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है, जिसके तहत लगभग 63 लाख के चालान काटे गए है। उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर संदीप तिवारी ने बताया की जांच में पाया गया कि क्षेत्र में खनन संबंधी गतिविधियां मनको को ताक पर रखते हुए की जा रही थी।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

नई टिहरी, 06 जून कीर्तिनगर तहसील क्षेत्रान्तर्गत खनन, स्टोन क्रेशर, आरबीएम रिवर ट्रेनिंग संबंधी गतिविधियां मनको/नियमो के अनुरूप नही होने पर तहसील प्रशासन कीर्तिनगर द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है, जिसके तहत लगभग 63 लाख के चालान काटे गए है। उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर संदीप तिवारी ने बताया की जांच में पाया गया कि क्षेत्र में खनन संबंधी गतिविधियां मनको को ताक पर रखते हुए की जा रही थी। जिसमे तहसील प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाहियां की गई है। खनन संबंधी गतिविधियां मनको के अनुरूप न पाए जाने पर लॉट जुयालगड (जिएमवीएम) का 1709200 रु०, सत्यम स्टोन क्रेशर मलेथा का 674775 रू०, मां दुर्गा स्टोन क्रेशर सुपाणा का 562240 रू०, भगवती एसोसिएट्स का 488691 रू०, लक्ष्मण सिंह मडी का 739000 रू० व लक्ष्मण सिंह नोर का 2048000 रु० का चालान काटा गया है। उन्होंने बताया की तहसील प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही संबंधी जांच आख्या जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को उपलब्ध कराई गई है।

Related Post