Latest News

उत्तराखंड मंडल आफ अमेरिका (UMA) ने मृतक के परिवार हेतु आर्थिक सहायता के हाथ बढ़ाए हैं।


विगत दिनों दिल्ली नृशंस दंगों में 26 फरवरी 2020 को थलीसैंण ब्लाक के रौखरा गांव निवासी दिलबर सिंह की मृत्यु होने पर सामाजिक संस्था उत्तरांचल एसोसिएशन आॅफ नाॅर्थ अमेरिका (UANA) तथा उत्तराखंड मंडल आॅफ अमेरिका (UMA) ने मृतक के परिवार हेतु आर्थिक सहायता के हाथ बढ़ाए हैं।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/विगत दिनों दिल्ली नृशंस दंगों में 26 फरवरी 2020 को थलीसैंण ब्लाक के रौखरा गांव निवासी दिलबर सिंह की मृत्यु होने पर सामाजिक संस्था उत्तरांचल एसोसिएशन आॅफ नाॅर्थ अमेरिका (UANA) तथा उत्तराखंड मंडल आॅफ अमेरिका (UMA) ने मृतक के परिवार हेतु आर्थिक सहायता के हाथ बढ़ाए हैं। संस्था ने सात लाख रूपये की सहायता राशि मृतक के पिता को सौंपी है। उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को एक पत्र सौंपकर सहायता राशि दिये जाने की बात कही है। मंगलवार को संस्था के पत्रवाहक बी.एन. उनियाल ने कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल को दिवंगत दिलबर के पिता गोपाल सिंह को पुत्र क्षति पर सात लाख की सहायता राशि दिये जाने की जानकारी दी। श्री उनियाल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मृतक के भाई देवेन्द्र सिंह को धनराशि दिये जाने की पत्र भेंट किया। उन्होंने बताया कि सामाजिक संस्था उत्तरांचल एसोसिएशन आॅफ नाॅर्थ अमेरिका (न्।छ।) तथा उत्तराखंड मंडल आॅफ अमेरिका (न्ड।) के जगदम्बा प्रसाद मिश्रा और दीपक नौटियाल के साथ ही अमेरिका में अप्रवासी भारतीयों ने सात लाख की धनराशि एकत्रित कर मृतक के पिता को सौंपी है। उन्होंने बताया कि सहायता राशि का भुगतान आॅनलाइन प्रक्रिया से किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने दुख की इस घड़ी में दिवंगत के परिवार को सहायता राशि दिये जाने को मानवता का सर्वोपरि धर्म बताया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नमन चंदोला, गणेश खुगशाल ‘गणी’, एफडीओ प्रमोद रावत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Post