Latest News

योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा पर पेफी द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम


गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय 20 जून को अपराहन 2ः30 बजें फिजिकल एजूकेशन फाउन्डेशन आॅफ इण्डिया (पेफी) द्वारा फेसबुक लाइव सेशन 2.0 में भारत सरकार के केन्द्रिय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे से खेल तथा शारीरिक शिक्षा के विकास को लेकर सरकार की योजनाओं पर आयोजित संवाद कार्यक्रम मे हिस्सा लेगा।

रिपोर्ट  - ALL NEWS BHARAT

19 जून, 2020 गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय 20 जून को अपराहन 2ः30 बजें फिजिकल एजूकेशन फाउन्डेशन आॅफ इण्डिया (पेफी) द्वारा फेसबुक लाइव सेशन 2.0 में भारत सरकार के केन्द्रिय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे से खेल तथा शारीरिक शिक्षा के विकास को लेकर सरकार की योजनाओं पर आयोजित संवाद कार्यक्रम मे हिस्सा लेगा। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के अध्यक्ष प्रो0 आर0के0एस0 डागर ने बताया कि खेल, शारीरिक शिक्षा एवं योग तीनों विधाओं का व्यक्ति के जीवन के साथ साथ स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका है। कोविड के कारण उपजी स्थिति मे भारत के आत्म निर्भर बनने की दिशा मे इन विधाओं का उपयोग करके स्वस्थ्य जीवन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। वही विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 शिव कुमार चैहान का मानना है कि शरीर तथा अध्यात्म एक सिक्के के दो पहलु है। इन सब मे शरीर सर्वप्रथम है जो अध्यात्म प्राप्ति के लिए माध्यम का काम करता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए खेल तथा अध्यात्म के लिए योग किया जाना आवश्यक है। इस विचारधारा पर भारत सरकार की शिक्षा नीति का स्वरूप क्या होगा, ये सभी प्रश्न 20 जून के संवाद कार्यक्रम का हिस्सा होगे। इस फेसबुक लाईव कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए विभाग मे तैयारी कर ली गई है। प्रो0 डागर ने कहा कि शारीरिक शिक्षा तथा खेल से जुडे अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहिए।

Related Post