Latest News

भारत के शाहिद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी


विश्व हिंदू संस्था युवा मोर्चा द्वारा भारत चीन के एलओसी हमले में भारत के शाहिद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। संस्था कार्यकर्ताओ ने कैंडल लाइट जलाकर ईश्वर से प्रार्थना की शाहिद जवानों की पावन आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों मे जगह दे एवम सभी के परिवार जनों को इस भारी दुःख की घड़ी में ये दुख सहने की शक्ति दे।

रिपोर्ट  - ALL NEWS BHARAT

आज दिनांक 19,6,2020 में विश्व हिंदू संस्था युवा मोर्चा द्वारा भारत चीन के एलओसी हमले में भारत के शाहिद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। संस्था कार्यकर्ताओ ने कैंडल लाइट जलाकर ईश्वर से प्रार्थना की शाहिद जवानों की पावन आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों मे जगह दे एवम सभी के परिवार जनों को इस भारी दुःख की घड़ी में ये दुख सहने की शक्ति दे। संस्था कार्यकर्ताओ के द्वारा दो मिनट का मौन भी रखा गया। विश्व हिंदू संस्था के युवा अध्यक्ष प्रशांत प्रजापति ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम के चलते भारत सरकार से मांग की के शहीदों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए प्रजापति ने कहा कि जल्द से जल्द पाकिस्तान की तरह चीन को भी भारत के 56 इंच सीने का एहसास होना चाहिए। चीन की इस गलती का भारत सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। संस्था वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल सिंघल व जय प्रकाश लोधी ने कहा कि भारत सरकार के साथ-साथ भारत वासियों को भी चीन के सम्मान का बहिष्कार कर चीन की अर्थव्यवस्था पर चोट करनी होगी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पुरुषोत्तम प्रजापति प्रमोद शर्मा अजय राजपूत विपिन लोधी मुकेश कुमार ललित चंचल शिवा लोधी विनीत प्रजापति अनिरुद्ध यादव रिंकू लोधी कुलदीप रोहित तुषार प्रजापति गगन कुमार विशु भाटिया अंशुल भंवरा गौरव लोधी सुधांशु राजेश प्रजापति शिवम मेहता अंकित रोहिल्ला शिवम रोहिल्ला नंदकिशोर लोधी मुकेश कुमार आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post