Latest News

60 वर्ष से अधिक आयु की होगी रैंडम सैंपलिंग।


कोविड -19 के दृष्टिगत जनपद के किरोडा, मणिगुह, मालखी, भौंसाल, जग्गी कांडई, आगर, बेंजी कांडई, थपलगांव, कोखंडी महड़, क्यूडी, चमेली, रूमसी, इशाला तथा बिजराकोट गांवों में निवास कर रहे ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, गर्भवती महिलाएं या ऐसे व्यक्ति जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

कोविड -19 के दृष्टिगत जनपद के किरोडा, मणिगुह, मालखी, भौंसाल, जग्गी कांडई, आगर, बेंजी कांडई, थपलगांव, कोखंडी महड़, क्यूडी, चमेली, रूमसी, इशाला तथा बिजराकोट गांवों में निवास कर रहे ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, गर्भवती महिलाएं या ऐसे व्यक्ति जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। ऐसे सभी व्यक्तियों की सैंपलिंग करने के आदेश जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर उक्त गांवों में निवासरत गर्भवती महिलाओं, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले व्यक्तिओं सहित किसी तरह की गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तिओं की सूची मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध करा दी गई है। सीडीओ ने कहा कि जिलाधिकारी ने उपरोक्त व्यक्तियों की अगले पांच दिन में सैंपलिंग के आदेश सीएमओ को दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कोरोना प्रभावित गांव बेंजी कांडई में 55 वर्ष से अधिक 61 लोग, गर्भवती महिलाएं पांच तथा गंभीर रूप से बीमार एक व्यक्ति है। इसी तरह थपलगांव में 55 वर्ष से अधिक उम्र के 95, गंभीर बीमार चल रहे 20 लोग तथा 05 गर्भवती महिलाएं हैं। बेंजी कांडई में एक व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार चल रहा है, पांच गर्भवती महिलाएं हैं तथा 55 वर्ष पूर्ण कर चुके लोगों की संख्या 61 है। इसी तरह आगर में 05 गर्भवती महिलाएं, 80 लोग ऐसे हैं जिनकी आयु 55 वर्ष से अधिक है, तथा यहां पर 09 लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। जग्गी कांडई में आठ गर्भवती महिलाएं, 63 लोग 55 वर्ष से अधिक तथा 03 लोग गंभीर बीमार हैं। ग्राम भौंसाल में 116 लोग 60 साल से अधिक 33 लोग किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त तथा तीन गर्भवती महिलाएं हैं। मालखी में कोई भी गंभीर बीमारी से ग्रस्त नही है, जबकि यहां पर 04 गर्भवती महिलाएं और 57 व्यक्ति ऐसे हैं, जो 55 या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके हैं। ग्राम किरोडा में 96 लोग 60 साल से अधिक तथा गर्भवती महिलाएं 08 हैं। मणिगुह ग्राम पंचायत में 60 साल से अधिक 30 लोग निवासरत हैं, जबकि यहाँ पर 05 गर्भवती महिलाएं हैं। कोखंडी तलगढ में कोई भी किसी बीमारी से ग्रस्त नही है। यहाँ पर 03 गर्भवती महिलाएं तथा 07 लोग ऐसे हैं, जिनकी आयु 55 से अधिक हो चुकी है। महड गांव में 04 गर्भवती महिलाएं तथा 43 व्यक्ति साठ साल से अधिक हैं। क्यूडी गांव में 04 ऐसे लोग हैं जो गंभीर रूप से बीमार हैं जबकि यहां पर 12 गर्भवती महिलाएं और 257 ऐसे बुजुर्ग हैं जिनकी आयु 55 वर्ष से अधिक है। चमेली ग्राम पंचायत में 45 व्यक्ति 55 वर्ष से अधिक तथा गर्भवती महिलाएं 08 हैं। रूमसी में भी 08 गर्भवती महिलाओं सहित 05 व्यक्ति बीमार तथा 111 लोग ऐसे हैं, जिनकी आयु 55वर्ष से अधिक है। ग्राम इशाला में 55 वर्ष से अधिक आयु पूर्ण कर चुके 42 लोग हैं।

Related Post