Latest News

अपना घर के सदस्यो ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण जागरूकता का सन्देश।


अपना घर नामक संस्था से जुड़े युवाओ द्वारा आज राष्ट्रीय राजमार्ग 58 सिंह द्वार के पास वृहद सफाई अभियान उपरांत नक्षत्र वाटिका मे पौधारोपंंण अभियान चलाया। युवा छात्र छात्राओं ने सामजिक दूरी के नियमों के अनुपालन के साथ आयुष व औषधीय पौधे भी लगाये ताकि वातावरण साफ व निर्मल रहे।

रिपोर्ट  - ALL NEWS BHARAT

हरिद्वार,जून 22,(ऑल न्यूज़ ब्यूरो) अपना घर नामक संस्था से जुड़े युवाओ द्वारा आज राष्ट्रीय राजमार्ग 58 सिंह द्वार के पास वृहद सफाई अभियान उपरांत नक्षत्र वाटिका मे पौधारोपंंण अभियान चलाया। युवा छात्र छात्राओं ने सामजिक दूरी के नियमों के अनुपालन के साथ आयुष व औषधीय पौधे भी लगाये ताकि वातावरण साफ व निर्मल रहे। अपना घर की संस्थापिका देवीशा ने बताया की झुग्गी झोपड़ियों मे रहने वाले बच्चो को निशुल्क शिक्षा देने के अलवा संस्था से जुड़े युवा पर्यावरण सरंक्षण को भी कृतसंकल्प है। देवीशा ने जानकारी साझा करते हुए बताया की एक वर्ष पूर्व अपना घर संस्था अस्तित्व मे आई व इसमे समाज हित के कार्य किये जाते है युवा छात्रा अनन्या भटनागर ने कहा की आगे भी खाली जमीन पर वे पौधारोपण अभियान जारी रखेंगे। सुबह 2 घन्टे सफाई व रोपण कार्य संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया। इसमे जिया वदुवंशी,रिषभ माहेश्वरी,लवि,नव्प्रीत,निक्की साहिल,शोना ठाकुर,आदी युवा शामिल हुए।

Related Post