Latest News

राष्ट्रीय गौरक्षा बहिनी निस्वार्थ भाव से कर रही है गायों की सेवा


व्यक्ति गौ माता की पूर्ण रूप से सेवा करता है जैसे गाय को पानी पिलाना, चारा खिलाना, गाय को नहलाना, गाय की पीठ पर हाथ फेरना (सहलाना), बीमार गाय का इलाज करके स्वस्थ करना आदि ये सब कार्य करने वाले मनुष्य की पुत्र, धन, विद्या, सुख तथा इच्छित वस्तु आदि सम्बन्धी मनोकामना पूरी होती है|

रिपोर्ट  - 

यत्पुण्यं सर्वयज्ञेषु दीक्षया च लभेन्नर:। तत्पुण्यं लभते सद्यो गोभ्यो दत्वा तृणानि च।। अर्थात-सारे यज्ञ करने में जो पुण्य है और सारे तीर्थ नहाने का जो फल मिलता है वह फल गौ माता को चारा डालने से सहज ही प्राप्त हो जाता है। हमारे वेदों में यह भी लिखा है जो व्यक्ति गौ माता की पूर्ण रूप से सेवा करता है जैसे गाय को पानी पिलाना, चारा खिलाना, गाय को नहलाना, गाय की पीठ पर हाथ फेरना (सहलाना), बीमार गाय का इलाज करके स्वस्थ करना आदि| ये सब कार्य करने वाले मनुष्य की पुत्र, धन, विद्या, सुख तथा इच्छित वस्तु आदि सम्बन्धी मनोकामना पूरी होती है| गौ सेवा करने वाले मनुष्य के लिए किसी भी वस्तु की प्राप्ति मुश्किल नहीं होती है| हरिद्वार में राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के कार्यकर्ता बड़ी ही उत्साह पूर्वक और निस्वार्थ भाव से गौ सेवा कर रहे है उनके फोन पर किसी सज्जन का फोन उनके फोन पर आता है यह तुरन्त गौ माता की सेवा लिए चल पड़ते हैं ऐसे ही आज अश्वनी मेहता जी निवासी लोधमण्डी ज्वालापुर के द्वारा बताया गया कि उनके घर के बाहर 2 दिन से एक गौमाता बीमार अवस्था में पड़ी है राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा डॉक्टर राजपाल जी से संपर्क किया गया जिसके उपरांत सभी साथियों ने मिलकर गौमाता की सेवा की चिकित्सक द्वारा मेडिसिन व इंजेक्शन दिए गए उन चिकित्सक व सभी साथियों का धन्यवाद भी किया जिन्होंने इस नेक कार्य में उन्हें सहयोग किया अपना योगदान दिया ।

Related Post