Latest News

रुद्रप्रयाग की प्राचीन व विशेष सांस्कृतिक धरोहरों का युवा पीढ़ी में किया जाएगा हस्तांतरण


जनपद की प्राचीन व विशेष सांस्कृतिक धरोहरों का युवा पीढ़ी में किया जाएगा हस्तांतरण। इन उत्पादों की विशिष्ट विशेषता एवं प्रतिष्ठा भी इसी मूल क्षेत्र की होनी चाहिए। धरोहरध् उत्पाद जनपद विशेष में ही पाया जाना चाहिए। जनपदवासी राइटअप के साथ जानकारी उपलब्ध करा सकेंगे।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 03 जुलाई 2020, जनपद की प्राचीन व विशेष सांस्कृतिक धरोहरों का युवा पीढ़ी में किया जाएगा हस्तांतरण। इन उत्पादों की विशिष्ट विशेषता एवं प्रतिष्ठा भी इसी मूल क्षेत्र की होनी चाहिए। धरोहरध् उत्पाद जनपद विशेष में ही पाया जाना चाहिए। जनपदवासी राइटअप के साथ जानकारी उपलब्ध करा सकेंगे। वस्तुध्उत्पाद जनपद में ही पाया जाना चाहिये। इसे जनपद की पहचान का आधार बनाया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि इसके लिये जनपदवासियों को जनपद की धार्मिक, सांस्कृतिक,वास्तुशिल्प, हथकरघा, कला, उत्पाद आदि से सम्बन्धित वस्तुध् उत्पाद जो रुद्रप्रयाग क्षेत्र विशेष में पाई जाती हो , विलुप्त हो गई हो या विलुप्ति की कगार पर हो, की जानकारी से जिला प्रशासन को अवगत कराए। जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि प्राचीन समय मे भी जनपद की अपनी कोई विशिष्ट पहचान रही होगी, इसकी पहचान हेतु विशेषकर जनपद के बुजुर्ग लोगों से अपील है कि वे जनपद की विशिष्ट वस्तु या उत्पाद की जानकारी में जिलाप्रशासन की सहायता करें व जानकारी देते हुय वस्तुध्उत्पाद की महत्ता के बारे में भी बताए। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिये डीएफओ व सीडीओ की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है जिसका कार्य जनपदवासियों द्वारा दी जाने वाली जानकारी की स्क्रूटिनी का होगा। जिस व्यक्ति के द्वारा सबसे विशिष्ट जानकारी दी जाएगी व समिति द्वारा चिन्हित किया जाएगा उसे जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Post