Latest News

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को कडी मस्कत के बाद आज वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया


लामबगड में शुक्रवार रात्रि को लैंड स्लाइड के कारण भारी वोल्डर और मलवा आने से अवरूद्व हुए बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को कडी मस्कत के बाद आज दोपहर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

चमोली 10 जुलाई, 2020,लामबगड में शुक्रवार रात्रि को लैंड स्लाइड के कारण भारी वोल्डर और मलवा आने से अवरूद्व हुए बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को कडी मस्कत के बाद आज दोपहर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। जनपद में प्रमुख मोटर मार्ग कर्णप्रयाग-ग्वालदम, कर्णप्रयाग-गैरसैंण, कर्णप्रयाग-बद्रीनाथ, मण्डल-चोपता तथा जोशीमठ मलारी यातायात के लिए सुचारू है। जबकि बारिश के चलते वोल्डर व मलवा आने से 14 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरूद्व हुए है जिनको खोलने का काम जारी है। अपर चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग को छोड़कर बाकी सभी 13 मोटर मार्ग आज ही यातायात के लिए सुचारू हो जाएंगे। शनिवार को तहसील चमोली में 8.6 मिमी, जोशीमठ में 3.4 मिमी, कर्णप्रयाग में 5.4 मिमी, तथा घाट मंे 10.00 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। जिले की प्रमुख नदियों में अलकनन्दा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 957.40 मी0 के सापेक्ष 954.90 मी0, नन्दाकिनी नदी का जल स्तर खतरे के निशान 871.50 मी0 के सापेक्ष 867.65 मी0 तथा पिण्डर नदी का जल स्तर खतरे के निशान 773.00 मी0 के सापेक्ष 769.59 मी0 के लेवल पर बह रही हैं। ये सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही है। जनपद में पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सुचारू बनी हुई है। जबकि दूर संचार व्यवस्था को भी वहाल कर दिया गया है।

Related Post