Latest News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड 24 के हरिद्वार कृष्णा नगर कॉलोनी में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड 24 के कृष्णा नगर कॉलोनी में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में सड़क चौड़ीकरण के लिए व्यापारियो की तोड़ी गई दुकानों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सितंबर 2018 में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियो की दुकान ओर प्रतिष्ठान को तोड़ा गया था।

रिपोर्ट  - ALL NEWS BHARAT

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड 24 के कृष्णा नगर कॉलोनी में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में सड़क चौड़ीकरण के लिए व्यापारियो की तोड़ी गई दुकानों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सितंबर 2018 में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियो की दुकान ओर प्रतिष्ठान को तोड़ा गया था। अब सड़क किनारे ओर दुकानों के आगे बिजली पैनल के डिब्बे लगा दिए गए। जिसके कारण सड़क चौड़ी होने की जगह संकुचित हो गई। जब सड़क चौड़ी नही करनी थी तो व्यापार किसलिये उजाड़ा गया। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि केबिनेट मंत्री के इशारे पर व्यापारियो का उत्पीड़न किया गया। व्यापारियो को दुकान प्रतिष्ठान तोड़ने का मुआवजा भी नही दिया गया। व्यापारियो के साथ धोखा किया गया। अब उनकी दुकानों के आगे गहरे गहरे गड्ढे कर दिए गए। पार्षद उदयवीर चौहान और सुहेल कुरेशी ने कहा कि कॉलोनियों में भी दो वर्ष से गड्ढे हो रखे हैं जिसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुनील कुमार और प्रेम शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन में लोग परेशान हैं उनकी आवाज़ को दबाया जा रहा है। कांग्रेस भाजपा के जनविरोधी मंसूबे पूरे नही होने देगी। जगह जगह प्रदर्शन किया जाएगा।इस अवसर पर प्रेम शर्मा, दिनेश वालिया, विकास चंद्रा, देवेश गौतम, गौरव शर्मा, अमित राजपूत, अविनाश गुप्ता, सुमित भाटिया, नवेज अंसारी, वसीम सलमानी, नीतू बिष्ट, नीलम शर्मा, हनी अग्रवाल, अनुज चौहान, दतुषार कपिल, संगम शर्मा, महेंद्र सिंह, एकलव्य गोस्वामी, गोविंद निषाद, अमित चंचल, सनी मेहरोलिया, हरद्वारी लाल, रोहित मेहरा, मनोज जाटव, दिपक उपाध्याय, सुमित राणा, आर्यन राठौर, शिवम खेवडिया, सनी मल्होत्रा, राजकुमार ठाकुर, नरेश सेमवाल, दिपक राजपूत, अमित रस्तोगी, अमित कुमार आदि शामिल थे।

Related Post