Latest News

सच्चे मन से की गयी प्रार्थनाएं अवश्य ही भोलेनाथ के दरबार में पूरी होती हैं।


सावन के तीसरे सोमवार और सोमवती अमावस्या के अद्भुत संयोग के बीच हरिद्वार में मौजूद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेन्द्र गिरी महाराज ने बिल्केश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर लोक मंगल की कामना की है। श्रीमहंत नरेन्द्र गिरी ने इस मौके पर बिल्केश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया और हरिद्वार में 2021 में होने वाले महाकुम्भ के पूरी भव्यता के साथ सकुशल सम्पन्न होने की भी कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सभी के दुखों और कष्टों को हरने वाले हैं।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार, 20 जुलाई। सावन के तीसरे सोमवार और सोमवती अमावस्या के अद्भुत संयोग के बीच हरिद्वार में मौजूद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेन्द्र गिरी महाराज ने बिल्केश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर लोक मंगल की कामना की है। श्रीमहंत नरेन्द्र गिरी ने इस मौके पर बिल्केश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया और हरिद्वार में 2021 में होने वाले महाकुम्भ के पूरी भव्यता के साथ सकुशल सम्पन्न होने की भी कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सभी के दुखों और कष्टों को हरने वाले हैं। इसलिए कोरोना की महामारी के समूल नाश के संकल्प के साथ आज के दिन उनकी पूजा अर्चना की गई है। साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेन्द्र गिरी ने भगवान भोले शंकर के सबसे प्रिय माह माह सावन में सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर देश वासियों को शुभाकामनायें देते हुए कहा कि सावन का यह पवित्र महीना लोगों के जीवन में खुशहाली लाये ऐसी कामना अखाड़ा परिषद भगवान शिव से करता हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में बिलकेश्वर महादेव का प्राचीन और पौराणिक मंदिर है। भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने बिल्केश्वर में ही कठोर तपस्या की थी। यहां पर आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनायें पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार आने वाले भक्तों को बिल्केश्वर महादेव मंदिर के दर्शनों का पुण्य लाभ अवश्य प्राप्त करना चाहिए। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। जलाभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे सशक्त माध्यम है। सूक्ष्म आराधना से ही भगवान भोलेनाथ श्रद्धालु भक्त को मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के विभिन्न राज्यों में भोलेनाथ के भक्त शिवालयों में जलाभिषेक कर अपने परिवारों की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। सच्चे मन से की गयी प्रार्थनाएं अवश्य ही भोलेनाथ के दरबार में पूरी होती हैं। कष्टों से मुक्ति पानी है तो भक्त को भोलेनाथ का गुणगान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष श्रावण मास में विभिन्न राज्यों से शिवभक्त कांवड़िएं धर्मनगरी के प्रमुख शिवालयों में भगवान शिव की आराधना के लिए पहुंचते थे। लेकिन कोरोना काल के चलते इस बार शिवभक्त कांवड़िए अपने अपने राज्यों के ही शिवालयों में जलाभिषेक कोरोना मुक्ति की प्रार्थनाएं करें। बिल्केश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ के दर्शन करने से भक्तों के स्वतः ही कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दौरान बिल्केश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक दिगम्बर बलबीर पुरी महाराज ने श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दिगम्बर अंबिका पुरी, दिगम्बर राजपुरी, स्वामी धनंजय गिरी आदि उपस्थित रहे।

Related Post