Latest News

सृष्टि के परम् सत्य हैं भगवान शिव-श्रीमहंत रविंद्रपुरी


हरिद्वार, 30 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज द्वारा चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में शिव भक्तों की सेवा अनवरत् रूप से जारी है।

रिपोर्ट  - आल न्यूज़ भारत

हरिद्वार, 30 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज द्वारा चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में शिव भक्तों की सेवा अनवरत् रूप से जारी है। शिविर में कांवड़ लेने आए शिवभक्तों को भोजन प्रसाद और जलपान वितरित किया जा रहा है। शिविर में शिवभक्तों को शिव महिमा से अवगत कराते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव इस सृष्टि के परम सत्य हैं। भगवान शिव संहारक भी हैं और सभी प्राणियों के रक्षक भी है। भगवान शिव एवं माता शक्ति की कृपा से ही यह संसार संचालित है। उन्होंने कहा कि कहा कि शिव शक्ति की साधना से न केवल अकाल मृत्यु पर विजय प्राप्त की जा सकती है। अपितु बल, बुद्धि, विद्या एवं आयु को बढ़ाया और बुरे वक्त को टाला भी जा सकता है। शिव-शक्ति की साधना से मानव जीवन का कल्याण होता है। सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। उन्होंने कहा कि सावन शिव शक्ति की आराधना करने का सबसे उपयुक्त अवसर है। सभी को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए और शिव शक्ति की आराधना करनी चाहिए। इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक कर राष्ट्रवासियों के मंगल एवं कल्याण की कामना की।

ADVERTISEMENT

Related Post