Latest News

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस का आयोजन


गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान एवं पर्यावरण विभाग में एन.एस.एस. का स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान एवं पर्यावरण विभाग में एन.एस.एस. का स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रो. संगीता मदान जी ने किया। प्रो. संगीता मदान ने छात्रों को एन.एस.एस. के उद्देश्यों और महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को सामाजिक सेवा, नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक विकास की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। प्रो. मदान ने एन.एस.एस. के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका मूल उद्देश्य समाज की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए सक्रिय रूप से योगदान देना है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे एन.एस.एस. के माध्यम से न केवल समाज सेवा करें, बल्कि अपना व्यक्तित्व विकास को भी साधें, जिससे वे राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से हुई, जिसे श्रद्धापूर्वक छात्रों ने प्रस्तुत किया। इसके बाद एन.एस.एस. के छात्रों ने लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी, जिसने संगठन के उद्देश्यों को उजागर करते हुए सेवा और समर्पण की भावना को प्रज्वलित किया। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। संगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक और कविताओं के माध्यम से छात्रों ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि समाज सेवा और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता भी फैलाई। विशेष रूप से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसमें दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।

ADVERTISEMENT

Related Post