Latest News

जनता तक पहुंचाएं सरकार की योजनाओं की जानकारी-मुख्यमंत्री


मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में देहरादून भाजपा महानगर के मण्डल अध्यक्षों एवं मंडल मीडिया प्रभारियों के साथ सोशल मीडिया के संबंध में बैठक की।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में देहरादून भाजपा महानगर के मण्डल अध्यक्षों एवं मंडल मीडिया प्रभारियों के साथ सोशल मीडिया के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाय। सरकार द्वारा प्रदेश हित और जन कल्याणकारी फैसलों और कार्यों के बारे में जनता को अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सदुपयोग जरूरी है। कन्टेन्ट बेस एप्रोच पर कार्य किया जाय। सोशल मीडिया पर नकारत्मक प्रचार करने वालों को प्रमाणिकता और तथ्यों के साथ जोरदार जवाब दिया जाय। यदि कोई मनगढंत आरोप लगाता है तो कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे उसका तथ्यात्मक जवाब दें। सोशल मीडिया आज प्रचार का बड़ा माध्यम बन गया है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को भी संगठन के कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया में सक्रिय होना पड़ेगा। यदि हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहतर ढंग से करते हैं तो उसका निश्चित तौर पर सरकार और संगठन को लाभ मिलेगा। जनता तक भी सही जानकारी पहुंचेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सरकार द्वारा पिछले सवा तीन साल में कई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। उन्हें जनता और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। सोशल मीडिया के जरिए भी कार्यकर्ता सही जानकारी जनता तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रसार को तेजी से बढ़ाना होगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का जनता को अधिक से अधिक लाभ मिले। अन्तिम छोर तक के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह भारतीय जनता पार्टी और सरकार की स्पष्ट सोच है। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सत्येन्द्र सिंह नेगी, रतन सिंह चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Post