Latest News

हरिद्वार के चुनिंदा संतों को भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।


अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी को निमंत्रण मिला है। निमंत्रण मिलने पर कई संत-महंतों ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्ट  - ALL NEWS BHARAT

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी को निमंत्रण मिला है। निमंत्रण मिलने पर कई संत-महंतों ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में पांच अगस्त को भूमि पूजन होने जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत समेत देश की कई प्रमुख हस्तियां व नामचीन संत गण शामिल होंगे। हरिद्वार के चुनिंदा संतों को भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। इनमें श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज भी शामिल हैं। अयोध्या जाने से पूर्व संतो से भूमि पूजन कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान राम जन-जन के आराध्य हैं। राम मंदिर निर्माण से करोड़ों राम भक्तों व सनातन धर्मावलंबियों का बरसों पुराना स्वपन पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूमि पूजन कार्यक्रम दिव्य, भव्य और अलौकिक होगा। श्रीमंहत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में संत समाज ने अग्रणी भूमिका निभाई और बलिदान दिए हैं। अब मंदिर निर्माण में भी संत समाज अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है। मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा, इंदु गिरी, दिगंबर राजगिरी और धर्म नगरी के कई संत जनों ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी को राम मंदिर भूमि पूजन की बधाई और मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दी हैं। कोरोना काल में लोगों की सर्वाधिक मदद करने वाले मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मां मनसा देवी मंदिर में लोककल्याण की भावना से हवन पूजन व भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी कोरोना काल में निस्वार्थ सेवा भाव से लगातार हरिद्वार वासियों, गरीब, असहायों की मदद कर रहे हैं। सेवा कार्यों के साथ कोरोना महामारी से देश को मुक्ति दिलाने के लिए निरंतर हवन पूजन भी किया जा रहा है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन में प्रत्येक श्रद्धालु को जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए। भगवान भोलेनाथ की कृपा से जल्द ही कोरोना महामारी समाप्त होगी। देश व दुनिया में पहले की तरह खुशहाली का वातावरण बनेगा। इस अवसर पर मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा, इंदु गिरी, महेश गिरी, बाबा दिगम्बर राज गिरी प्रदीप शर्मा, रवि टुटेजा, टीना, अरुण कुमार, सुंदर राठौर, शिवांग गिरी आदि सम्मिलित रहे।

Related Post