Latest News

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि आलोक शर्मा भाजपा नेता विमल त्यागी के नेतृत्व में कई युवाओं ने भाजपा का दामन थामा।


कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की रीति-नीति और देश के प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर लोग भाजपा की ओर आकृषित हो रहे हैं।उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों से आ रहे सभी युवाओं को भरोसा दिलाया कि भाजपा में किसी के सम्मान में कोई कमी नहीं रहेगी।

रिपोर्ट  - ALL NEWS BHARAT

आज कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि आलोक शर्मा एवं भाजपा नेता विमल त्यागी के नेतृत्व में कई युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की रीति-नीति और देश के प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर लोग भाजपा की ओर आकृषित हो रहे हैं।उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों से आ रहे सभी युवाओं को भरोसा दिलाया कि भाजपा में किसी के सम्मान में कोई कमी नहीं रहेगी। भाजपा का दामन थामने वालों में वार्ड 6 के कांग्रेस अध्यक्ष राजदीप बहुगुणा , कांग्रेस ब्लाक सचिव राहुल पाठक ‌‌, सागर पांडे , रोहित पांडे , कौशल पांडे , अजय पांडे जितेंद्र , मनोज गुप्ता शामिल रहे। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि आलोक शर्मा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर अनेक युवा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं निश्चित ही पार्टी में उनका पूरा सम्मान किया जाएगा और उनके उत्साह और ऊर्जा का पार्टी व राष्ट्रहित में उपयोग किया जाएगा।

Related Post