Latest News

सात महिलाओं को पकड़ने का दावा


नगर कोतवाली पुलिस ने दावा किया है कि उसने रेलवे स्टेशन से सात महिलाओं को अश्लील इशारे करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने महिलाओं की कोतवाली में सार्वजनिक नुमाइश भी की है।जिसकी कानून इजाजत नहीं देता है।

रिपोर्ट  - à¤°à¤¤à¤¨à¤®à¤£à¥€ डोभाल

नगर कोतवाली पुलिस ने दावा किया है कि उसने रेलवे स्टेशन से सात महिलाओं को अश्लील इशारे करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने महिलाओं की कोतवाली में सार्वजनिक नुमाइश भी की है।जिसकी कानून इजाजत नहीं देता है। पत्रकारों ने भी जैसी कहानी पुलिस ने गढ़ी वैसे ही चला दी है। किसी ने भी उन महिलाओं का पक्ष जानने प्रयास नहीं किया। महिलाएं किसको इशारे कर रही थी उसका भी किसी को कोई पता नहीं है। रेलवे स्टेशन के लिए अलग से थाना जीआरपी स्थापित है। जब कोई घटना दुर्घटना होती है तो पुलिस वाले चौकी क्षेत्र व थाना क्षेत्र किसका है कि नपाई करने लगते हैं। लेकिन इन महिलाओं को अश्लील इशारे करते हुए थाना जीआरपी क्षेत्र से पकड़ना दिखाया गया है। गजब की बात है जिस थाने के गेट पर महिलाएं अश्लील इशारे कर रही थीं उसके किसी एक पुलिसकर्मी की नजर उन पर नहीं पड़ी और इसके विपरीत एक किमी दूर कोतवाली पुलिस और एक किमी दूरी से मायापुर पुलिस के पुलिस कर्मियों की नजरों ने उन्हें अश्लील हरकतें करते देख भी लिया और पकड़ भी लिया है।

Related Post