Latest News

हरिद्वार में क्रीड़ाभारती के अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर व उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया


पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और यूपी सरकार में मौजूदा मंत्री एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन चैहान का 73 साल की उम्र में गुरुग्राम में निधन हो गया जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई उनके आकस्मिक निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और यूपी सरकार में मौजूदा मंत्री एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन चैहान का 73 साल की उम्र में गुरुग्राम में निधन हो गया जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई उनके आकस्मिक निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। हरिद्वार जनपद के संघ कार्यलय बैठक भवन में क्रीड़ाभारती के अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया गया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्वांजली अर्पित की। प्रंातीय पदाधिकारीयों ने गहरा दुःख प्रकट किया और कहा कि चेतन चैहान जी के आकस्मिक निधन से राष्ट्र को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी, उत्तराखण्ड के प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजवीर सिंह तोमर ने कहा कि श्री चैहान ने खेलों के माध्यम से देश को आगे ले जाने का काम किया है और सभी के दिलों पर राज भी किया है, वह प्रत्येक खिलाड़ी के चहेते थे, क्रीड़ा भारती का गठन 1993 को किया गया था जिसमें उन्हे राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गयी थी, जिसे उन्होने बखूबी निभाया और प्रत्येक को सफलता का मार्ग भी बताया। उनका कहना था कि अगर आप खेल में रुची रखते हैं तो इसके कईं लाभ है, जिससे बीमारी तो कभी नजदीक आ ही नही सकती। क्रीड़ा भारती के प्रांतीय सह-मंत्री सोहनवीर राणा ने कहा कि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर श्री चेतन चैहान जी ने अपने जीवन में पहले एक खिलाड़ी के रूप में और बाद में एक जन सेवक के रूप में देश की सेवा की है उनका निधन भारतीय राजनीति और क्रिकेट के लिए तथा खेल खेलों के लिए एक बड़ी क्षति है ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीहरि चरणों में स्थान दें, और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। श्रद्वाजंली सभा के कार्यक्रम को कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंिसग का पालन किया गया है, कार्यक्रम को सूक्षम रुप दिया गया है, कार्यक्रम में शामिल सोहनवीर राणा, मोहनदत्त भट्ट, चन्दन सैनी, अमित जी, राजकुमार शर्मा, राजवीर सिंह तोमर आदि रहे।

Related Post