Latest News

टिहरी जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला कार्यालय प्रांगण में कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर शपथ दिलाई।


गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला कार्यालय प्रांगण में कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर शपथ दिलाई। वहीं जिला मुख्यालय के अन्य कार्यालयों सहित जनपद के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी सद्भावना दिवस मनाया गया।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

नई टिहरी-गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला कार्यालय प्रांगण में कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर शपथ दिलाई। वहीं जिला मुख्यालय के अन्य कार्यालयों सहित जनपद के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी सद्भावना दिवस मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों/कर्मचारियों को सद्भावना एवं भाईचारे, एक दूसरे के प्रति अच्छा व्यवहार रखने, भेद-भाव न करने की शपथ दिलाई। गौरतलब हो कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में हर साल 20 अगस्त को मनाया जाता है। सद्भावना का तात्पर्य एक दूसरे के प्रति अच्छी भावना रखना है।

Related Post