Latest News

टिहरी-नगर निकायों को साफ-सुथरा रखने के लिए एक सप्ताह तक व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया


नगर निकायों को साफ-सुथरा रखने के लिए कूड़े के सोर्स सेग्रेगेशन को लेकर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के निर्देशन में नगर निकायों द्वारा एक सप्ताह तक व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी ने नई टिहरी स्थित ई-ब्लॉक पहुंचकर लोगो को कूड़े के पृथकीकरण की जानकारी दी।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

नई टिहरी-नगर निकायों को साफ-सुथरा रखने के लिए कूड़े के सोर्स सेग्रेगेशन को लेकर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के निर्देशन में नगर निकायों द्वारा एक सप्ताह तक व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी ने नई टिहरी स्थित ई-ब्लॉक पहुंचकर लोगो को कूड़े के पृथकीकरण की जानकारी दी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी घरों से पर्यावरण मित्रो द्वारा डोर टू डोर कूड़ा एकत्र किया जाएगा। कहा कि जो परिवार पर्यावरण मित्रो को कूड़ा नही दे रहे है और कूड़ा खुले में बिखरा हुआ पाए जाने पर संबंधितों से जुर्माना वसूलने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कूड़े के शतप्रतिशत डोर टू डोर कलेक्शन एवं सोर्स सेग्रेगेशन से ही कूड़े का सही प्रकार से निस्तारण संभव है। नगर पालिका परिषद टिहरी के एफ-ब्लॉक में डीएफओ कोको रोसे, लोनिवि रोड बौराड़ी में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने जन जागरूकता अभियान में प्रतिभाग किया। इसी प्रकार जनपद के अन्य नगर निकायों में भी वृहत जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को कूड़े के सोर्स सेग्रेगेशन की जानकारी दी गई। इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नई टिहरी सीमा कृशाली, वार्ड मेंबर विजय कठैत, ईओ राजेन्द्र सजवाण आदि उपस्थित थे।

Related Post