Latest News

उप्र भाजपा सांसद से परेशान ग्राम प्रधान ने डीएम को पत्र भेजकर मांगी धर्म परिवर्तन की अनुमति


ग्राम पंचायत दौरऊ चांदपुर के ग्राम प्रधान अशोक आजाद व उनके बड़े भाई रामगोपाल ने हाथरस सांसद राजवीर दिलेर से परेशान होकर परिवार सहित धर्म परिवर्तन करने का दावा किया है। बृहस्पतिवार को रामगोपाल ने धर्म परिवर्तन करने की अनुमति जिलाधिकारी को पत्र भेज कर मांगी है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

ग्राम पंचायत दौरऊ चांदपुर के ग्राम प्रधान अशोक आजाद व उनके बड़े भाई रामगोपाल ने हाथरस सांसद राजवीर दिलेर से परेशान होकर परिवार सहित धर्म परिवर्तन करने का दावा किया है। बृहस्पतिवार को रामगोपाल ने धर्म परिवर्तन करने की अनुमति जिलाधिकारी को पत्र भेज कर मांगी है।ग्राम प्रधान अशोक आजाद का कहना है कि घर की महिलाओं ने घर से सभी देवी-देवताओं की मूर्तियों को हटा दिया है। अनुमति मिलते ही परिवार के 20 लोग इस्लाम धर्म अपनाएंगे। अशोक आजाद व रामगोपाल का कहना है कि हाथरस सांसद राजवीर दिलेर ग्राम पंचायत दौरऊ चांदपुर के ही मूल निवासी हैं।सन 2015 में उनकी पत्नी रजनी दिलेर उनके सामने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ी थी।रजनी दिलेर को हार का सामना करना पड़ा था।तभी से हाथरस सांसद उनके परिवार से खुन्नस मानते हैं।किसी न किसी बहाने से परिवार को परेशान कर झूठे मुकदमे में फंसवा रहे हैं।अशोक आजाद ने कहा कि चार-पांच माह पहले सांसद के इशारे पर ही उनके मकान को ग्राम पंचायत की जमीन पर बना हुआ बताकर ढहा दिया गया था। इसे लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है।गाटा संख्या 86 पर खुद की जमीन है।उस पर भी बाउंड्री बना दी गई है।आरोप है कि सांसद के रिश्ते के भतीजे ने उनके परिवार के छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है।अशोक आजाद ने कहा कि उन्हें परेशान होकर परिवार सहित मजबूरन धर्म परिवर्तन करना पड़ रहा है।

Related Post