Latest News

साहित्य समाज को नई दिशा देता है :डॉ राधिका नागरथ


जानी-मानी अंग्रेजी लेखिका साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ राधिका नागरथ ने कहा कि साहित्यसमाज को हमेशा नई दिशा देता है समाज में जो घटता है साहित्यकार उसे अपनी पुस्तक पर बड़ी सुंदरता के साथ शब्दों में पिरो कर प्रस्तुत करता है

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

हरिद्वार 31 अगस्त। जानी-मानी अंग्रेजी लेखिका साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ राधिका नागरथ ने कहा कि साहित्यसमाज को हमेशा नई दिशा देता है समाज में जो घटता है साहित्यकार उसे अपनी पुस्तक पर बड़ी सुंदरता के साथ शब्दों में पिरो कर प्रस्तुत करता है|डॉक्टर नागरथ आज गुरुकुल महाविद्यालय में कवियित्री डॉक्टर मेनका त्रिपाठी के काव्य संग्रह सुबह सी खेलूंगी के विमोचन समारोह में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थी। उन्होंने कहा कि महिलाएं साहित्य के क्षेत्र में भी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही हैं मेनका ने अपनी पुस्तक में अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति बड़े ही सुंदर तरीके से की है। विषय परिवर्तन करते हुए विशिष्ट वक्ता वरिष्ठ पत्रकार और नेशनल ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार बृजेंद्र हर्ष ने कहा कि मेनका जैसी नवोदित साहित्यकार समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी। चमन लाल महाविद्यालय लंढौरा के प्राचार्य डॉक्टर सुशील उपाध्याय ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि महिलाओं ने हमेशा समाज को नई दृष्टि भी है और नई सोच प्रदान की है मेनका त्रिपाठी का नया काव्य संग्रह समाज को नई दिशा प्रदान करेगा| डॉक्टर मेनका त्रिपाठी ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें समाज में घट रही घटनाओं में लेखन के लिए प्रेरित किया और उनका उद्देश्य समाज की जीवन समस्याओं को साहित्य के माध्यम से प्रकट करना है कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने मेनका की लेखन कला की पूरी हुई प्रशंसा की। कार्यक्रम में कई साहित्यकार साहित्य प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कार्यक्रम के संयोजक प्रफुल्ल ध्यानी ने कहा कि समाज की दिशा और दशा का साहित्यकार ही सही वर्णन कर सकता है|

Related Post