Latest News

राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अन्तर्गत पल्स पोलियो अभियान आगामी 20 सितम्बर को


राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अन्तर्गत पल्स पोलियो अभियान आगामी 20 सितम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत शून्य से पाचं साल तक के शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 5 सितम्बर, 2020, राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अन्तर्गत पल्स पोलियो अभियान आगामी 20 सितम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत शून्य से पाचं साल तक के शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के तहत 21 से लेकर 26 सितम्बर 2020 तक घर-घर जाकर भी नवजातों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने उप जिलाधिकारियों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, विद्युत, पुलिस आदि विभागों के साथ ही आकाशवाणी केंद्रों से भी अभियान के वृहद प्रचार प्रसार के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो अभियान जनपद के कोटद्वार तहसील का शहरी क्षेत्र, दुगड्डा ब्लाक का भाबर और कालागढ़ क्षेत्र तथा यमकेश्वर ब्लाक के लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, चीला, कुनाऊ तथा गंगाभोगपुर क्षेत्र में विशेष रूप आयोजित किया जाएगा।

Related Post