Latest News

हरिद्वार में पूर्व गृहमंत्री 'भारत रत्न' पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।


सादगी व ईमानदारी के पर्याय पंत जी को आधुनिक उत्तर भारत के निर्माता के रूप में भी जाना जाता है। अपने विचारों को तर्क, साहस, आत्मविश्वास तथा सच्चाई के साथ सार्वजनिक रूप से रखने की उन्हें विलक्षण क्षमता थी।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर वक्ता, पूर्व गृहमंत्री 'भारत रत्न' पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सादगी व ईमानदारी के पर्याय पंत जी को आधुनिक उत्तर भारत के निर्माता के रूप में भी जाना जाता है। अपने विचारों को तर्क, साहस, आत्मविश्वास तथा सच्चाई के साथ सार्वजनिक रूप से रखने की उन्हें विलक्षण क्षमता थी। स्वाधीनता आंदोलन के दौरान उन्होंने अनेक क्रांतिकारियों को फांसी के फंदे से बचाने का प्रयास किया। भारतीय संविधान के निर्माण में भी उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री से लेकर देश के गृहमंत्री के रूप में उन्होंने समाज के शोषित-वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेकों महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनको राज्यों के पुनर्गठन में उनकी भूमिका के लिए भी याद किया जाता है। पंत जी ने राजकीय सेवा की पारिवारिक परम्परा से हट कर देश सेवा के लिए अपने सम्पूर्ण जीवन को समर्पित कर दिया था। निर्बलों के कल्याण, कमजोर को आर्थिक, सामाजिक 1. न्याय और नियोजित विकास की नींव रखने के उनके कार्य सदैव प्रेरणा देते रहेंगे पंडित अधीर कौशिक, समाजसेवी नवीन पंत, सुनील प्रजापति ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Related Post