Latest News

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन,दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस


पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है।उन्होंने रविवार को दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली।शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जीवन रक्षा प्रणाली पर रखा गया था। हाल ही में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से इस्तीफा दिया था।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है।उन्होंने रविवार को दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली।शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जीवन रक्षा प्रणाली पर रखा गया था। हाल ही में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से इस्तीफा दिया था। बिहार की वैशाली लोकसभा सीट से सांसद रघुवंश प्रसाद का जन्म छह जून 1946 को वैशाली के ही शाहपुर में हुआ था।उन्होंने बिहार विश्वविद्यालय से गणित में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। अपनी युवावस्था में उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुए आंदोलनों में भाग लिया था।1973 में उन्हें संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी का सचिव बनाया गया था। 1977 से लेकर 1990 तक वे बिहार राज्यसभा के सदस्य रहे थे। 1977 से 1979 तक उन्होंने बिहार के ऊर्जा मंत्री का पदभार संभाला था। इसके बाद उन्हें लोकदल का अध्यक्ष बनाया गया था। 1985 से 1990 के दौरान वे लोक लेखांकन समिति के भी अध्यक्ष रहे।1990 में उन्होंने बिहार विधानसभा के सहायक स्पीकर का पदभार संभाला था। 1996 में पहली बार वे लोकसभा के सदस्य बने। इसी साल उन्हें बिहार राज्य के लिए केंद्रीय पशुपालन और डेयरी उद्योग राज्यमंत्री बनाया गया था। 1998 में वे दूसरी बार और 1999 में तीसरी बार लोकसभा पहुंचे। इस कार्यकाल के दौरान वे गृह मामलों की समिति के सदस्य रहे।

Related Post