Latest News

भारत को जानो प्रतियोगिता में भाग लेंगे डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं


भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि कल शनिवार 14 सितंबर को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में परिषद द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

रिपोर्ट  - 

हरिद्वार13 सितंबर। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि कल शनिवार 14 सितंबर को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में परिषद द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिस प्रतियोगिता में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी । परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुप्ता गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे ।उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का पहला चरण दिल्ली और दूसरा चरण रुड़की में पिछले दिनों आयोजित किया गया था और तीसरा चरण हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित किया गया है। जिसका आयोजन भारत विकास परिषद उत्तराखंड प्रांत (पश्चिम )की शाखा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर एक सामूहिक भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दस हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता स्नातक और स्नातकोत्तर में पढ़ रहे छात्र छात्राओं के लिए है। उन्होंने बताया कि 75 फीसद से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को परिषद द्वारा आकर्षित इनाम और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे । यह प्रतियोगिता आधे घंटे की होगी और इसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे यह प्रतियोगिता पूरी तरह ऑनलाइन है। प्रतियोगिता के संयोजक बृज प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारत की संस्कृति सभ्यता के बारे में अवगत कराना है । उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी मार्ग से भटक रही है ।इसलिए उसे सही मार्ग पर लाना हम सबका दायित्व है । उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद स्वायत्तशासी संस्था है । सरकार से किसी भी तरह का संस्था अनुदान नहीं लेती है। कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉ महेंद्र सिंह असवाल,डॉ उधम सिंह ,जेके मोगा ,रश्मि मोंगा, डॉ कल्पना गुप्ता, श्रीमती वेद प्रभा श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव ,हेमंत नेगी ,डॉक्टर पंकज कौशिक ,डॉ विनोद उपाध्याय, राम प्रकाश शर्मा समेत परिषद के कई पदाधिकारी प्रेस वार्ता में मौजूद थे।

Related Post