Latest News

गूगल ने एक खास डूडल तैयार कर कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित


गूगल की ओर से बनाए जाने वाला डूडल काफी लोकप्रिय है। गूगल हमेशा किसी ना किसी बड़े मौके पर डूडल जरूर बनाता है और लोगों को उस कार्यक्रम के प्रति जागरुक करता है। आज भी गूगल ने एक खास डूडल तैयार किया है।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

गूगल की ओर से बनाए जाने वाला डूडल काफी लोकप्रिय है। गूगल हमेशा किसी ना किसी बड़े मौके पर डूडल जरूर बनाता है और लोगों को उस कार्यक्रम के प्रति जागरुक करता है। आज भी गूगल ने एक खास डूडल तैयार किया है। आज का डूडल कोरोना के उन योद्धाओं को समर्पित है जो कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं।गूगल ने आज डूडल के माध्यम से कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद किया है। गूगल ने अपने डूडल में डॉक्टरों, नर्सों, डिलिवरी स्टाफ, किसानों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, स्वच्छता कार्यकर्ताओं, किराने के कर्मचारियों और आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों को शामिल किया है।इस बार डूडल उन डॉक्टरों और नर्सों के लिए बनाया गया है, जो अपनी जान जोखिम में डाल कर कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। डूडल ने इस बार कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों और नर्सों उनकी सेवा के लिए धन्यवाद किया। डूडल ने उन लोगों को भी सम्मानित किया है जो महामारी से लड़ने के लिए एक दूसरे की मदद करने सामने आ रहे हैं।गूगल ने इसके बारे में कहा कि कोरोना वायरस दुनियाभर में समुदायों को प्रभावित कर रहा है। लोग एक दूसरे की मदद करने के लिए साथ आ रहे हैं।

Related Post