Latest News

संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हैंड सैनिटाइजर को काफी उपयोगी माना जाता है:रेखा नेगी


मानव अधिकार संरक्षण समिति कनखल नगर अध्यक्षा रेखा नेगी ने बताया कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हैंड सैनिटाइजर को काफी उपयोगी माना जाता है|

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

मानव अधिकार संरक्षण समिति कनखल नगर अध्यक्षा रेखा नेगी ने बताया कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हैंड सैनिटाइजर को काफी उपयोगी माना जाता है| सैनिटाइजर पिछले छह महीनों से हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है| इन दिनों हाथों को धोने के लिए साबुन की जगह हैंड सैनिटाइजर का उपयोग अधिक किया जा रहा है। हैंड सैनिटाइजर कीटाणुओं और बैक्टीरिया को हमारे हाथों से निकाल देता है, साथ ही इसके इस्तेमाल के बाद हाथों से भीनी सी महक भी आती है, लेकिन कुछ लोगों को बार-बार हाथ धोने की आदत सी होती है। ऐसे लोगों को हर छोटे-बड़े काम में हाथ डालने के बाद लगता है कि उनके हाथ सिर्फ पानी से साफ नहीं हो पाएंगे, इसलिए वे बार-बार हाथ साफ करने के लिए हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करते हैं। नगर अध्यक्षा ने बताया कई विशेषज्ञों के अनुसार हैंड सैनिटाइजर में 75% अल्कोहल पाया जाता है और अल्कोहल जल्दी आग पकड़ लेता है, इसलिए इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। खासतौर पर महिलाओं को किचन में चूल्हे पर खाना पकाने का काम होता है, इसलिए उन्हें सैनिटाइजर लगाकर तुरंत खाना नहीं पकाना चाहिए, नहीं तो हाथ जल सकते हैं। सैनिटाइजर बच्चों की पहुंच से भी दूर रखना चाहिए, क्योंकि मुंह में जाने से यह जहरीला हो सकता है। कई रिसर्च के अनुसार इसका ज्यादा प्रयोग बच्चों की इम्यूनिटी को भी घटाता है। उन्होने बताया बदलते मौसम में सर्दी, ख़ासी और बुखार होने का खतरा अधिक रहता है| ये लक्षण कोरोंना वायरस के लक्षणों से मिलता जुलता है| ऐसे में जब भी आपको फ्लू हो तो घर से बाहर न निकले और हैंड सैनिटाइजर के बदले टिसु का अधिक इस्तेमाल करें |

Related Post