Latest News

रुद्रप्रयाग भटवाड़ीसैंड में केदारनाथ सोवेनियर व हस्तकला ग्रोथ सेंटर का उदघाटन


भटवाड़ीसैंड में केदारनाथ सोवेनियर व हस्तकला ग्रोथ सेंटर का उदघाटन किया गया। केदारनाथ सोवेनियर व हस्तकला ग्रोथ सेंटर का उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं के लिए रोजगार की दिशा में नवीन पहल है।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

रुद्रप्रयाग 29 सितम्बर 2020, भटवाड़ीसैंड में केदारनाथ सोवेनियर व हस्तकला ग्रोथ सेंटर का उदघाटन किया गया। केदारनाथ सोवेनियर व हस्तकला ग्रोथ सेंटर का उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं के लिए रोजगार की दिशा में नवीन पहल है। स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के लिए ग्रोथ सेंटर में स्थापित आधुनिक तकनीक के सफल प्रयोग से रोजगार सृजन में उम्मीद का पत्थर साबित होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ सोवेनियर ग्रोथ सेंटर के संचालन के लिये जागरूक स्वयं सहायता समूह, परकंडी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए आईटीआई के कार्यदेशक भास्करानंद पुरोहित को मास्टर ट्रेनर के रूप में चयनित किया गया है जिनके द्वारा सीएनसी थ्री डी लेजर कटिंग मशीन में महिलाओं को विभिन्न प्रकार के डिजाइन बनाने सिखाये जाएंगे। मुख्यविकास अधिकारी भरत चंद्र भट्ट ने कहा कि स्थानीय संसाधनों के अनुरूप व यात्रा के दृष्टिगत ग्रोथ सेंटर बनाया गया है जो अब पहाड़ के लिये ग्रामीण विकास का केंद्र बनेंगे। ग्रोथ सेंटर का उद्देश्य है कि स्थानीय उत्पादों की बिक्री उनके घर के पास ही हो तथा संबंधित को अच्छी कीमत मिल पाए। साथ ही ग्रोथ सेंटर के संचालन के लिए परकंडी ग्राम की जागरूक स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया है। इस समूह की महिलाओ द्वारा ग्रोथ सेंटर में ही केदारनाथ सोवेनियर का उत्पाद तैयार कर बेचा जाएगा। स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बताया कि केदारनाथ सोविनियर ग्रोथ सेन्टर से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। उन्होंने ग्रोथ सेंटर के लिए जिला प्रशासन व ग्राम्य विकास विभाग का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। समूह में 12 महिलाएं है, सभी के द्वारा पूर्ण मनोयोग से सेंटर का संचालन किया जाएगा। समेकित बाल विकास योजना के अंतर्गत अभिनव पहल में केदारनाथ सोवेनियर नाम से ग्रोथ सेंटर स्वीकृत हुआ है जिसका निर्माण 30 लाख की धनराशि से भटवाड़ीसैंड, जिला उद्योग केंद्र के समीप किया गया है।

Related Post