Latest News

कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक : श्री महन्त रविन्द्र पुरी


मां मनसा देवी मंदिर के परमाध्यक्ष एवं श्रीनिरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने बाबरी विध्वंस पर आए न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। यह देश के करोड़ो लोगों की आस्था और भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा की जीत है।

रिपोर्ट  - ALL NEWS BHARAT

हरिद्वार 30 सितम्बर मां मनसा देवी मंदिर के परमाध्यक्ष एवं श्रीनिरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने बाबरी विध्वंस पर आए न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। यह देश के करोड़ो लोगों की आस्था और भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा की जीत है। श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर पहले से ही कोई साजिश नहीं रची गई थी, इसको लेकर कोर्ट ने भी अपना मत स्पष्ट कर दिया है। अन्य पक्ष इसे साबित नहीं कर पायें। उन्होंने कहा कि कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय स्वागत योग्य है। इस फैसले का सभी को स्वागत करना चाहिए। छह दिसंबर, 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के आपराधिक मामले में 28 साल बाद कोर्ट ने अपने फैसले में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया। इस केस में कई ऐसे लोग हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं है। उन्हें भी हम नमन एवं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। लंबे समय पश्चात इस न्यायिक लड़ाई में कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक आया है।

Related Post