Latest News

लावारिस अस्थियों का गंगा में विसर्जन कल


विश्व सनातन धर्म परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कालिका पीठाधीश्वर महंत स्वामी सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज ने कहा कि श्री देवोत्थान सेवा समिति उत्तराखण्ड प्रांत व पुण्यदायी अभियान सेवा समिति पहाड़ी बाजार के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पूर्ण विधि विधान से देश विदेश से लायी गयी लावारिस व्यक्तियों की अस्थियों का विसर्जन कनखल स्थित सती घाट पर किया जाएगा।

रिपोर्ट  - 

हरिद्वार, 20 सितम्बर। विश्व सनातन धर्म परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कालिका पीठाधीश्वर महंत स्वामी सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज ने कहा कि श्री देवोत्थान सेवा समिति उत्तराखण्ड प्रांत व पुण्यदायी अभियान सेवा समिति पहाड़ी बाजार के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पूर्ण विधि विधान से देश विदेश से लायी गयी लावारिस व्यक्तियों की अस्थियों का विसर्जन कनखल स्थित सती घाट पर किया जाएगा। इसके पूर्व अस्थि कलशों को शोभायात्रा के रूप में हरिद्वार लाया गया। विसर्जन के लिए हरिद्वार लाए जा रहे अस्थि कलशों में सिंगापुर से लाए गए अस्थि कलश भी शामिल हैं। हरिद्वार में निष्काम सेवा ट्रस्ट से बैण्ड बाजों के साथ अस्थि कलश यात्रा को कनखल स्थित सती घाट ले जाया जाएगा। जहां विद्वान पुरोहितों द्वारा पूर्ण वैदिक विधि विधान द्वारा गंगा में विसर्जित कराया जाएगा। महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज ने कहा कि हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार मृत्यु के पश्चात गंगा में अस्थि प्रवाह होने पर ही मृतक आत्मा को शांति प्राप्त होती है। लावारिस मृतकों की अस्थियां गंगा में प्रवाहित कर देवोत्थान सेवा समिति ऐसा पुण्यदायी कार्य कर रही है। जिसकी दूसरी मिसाल मिलना मुश्किल है। देवोत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल नरेंद्र ने बताया कि समिति विगत 17 वर्षों में करीब 1 लाख 28 हजारए 493 अस्थि कलशांे का वैदिक रीति से गंगा में विसर्जन कर चुकी है। पाकिस्तान में वर्षों से रखे 295 अस्थि कलशों को भी 2011 व 2016 में भारत लाकर गंगा में विसर्जित किया गया है। 21 सितम्बर को हजारों अस्थि कलशों का विसर्जन 100 किलो दूध की धारा के साथ कनखल के सतीघाट पर किया जाएगा। समिति के महामंत्री एवं यात्रा संयोजक विजय शर्मा ने बताया कि समिति की वरिष्ठ सदस्या बीना बुदकी के अथक प्रयास से सिंगापुर व दुबई से भी करीब 8 अस्थि कलश भारत लाए गए हैं। महाराष्ट्र व अहमदाबाद से भी कुल 386 अस्थि कलश आए हैं। उन्होंने बताया कि समिति ने पाकिस्तान के बाद दुबई और सिंगापुर में हिंदू भाई.बहनों के अस्थि कलशों को एकत्रित करने की मुहिम भारत के साथ साथ विदेशों में भी शुरू कर दी है। इससे पूर्व भी हिमाचल प्रदेश से पं.पवन कुमार बंटी 312 अस्थि कलशों को लाकर समिति को सौंप चुके हैं। विजय शर्मा ने बताया कि इस पुण्य कार्य में शासन प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। अभी तक हजारों अस्थि कलश दिल्ली एनसीआर सहित पूरे भारत से एकत्रित किए जा चुके हैं।

Related Post