Latest News

उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आने के कारण एक्टिव केस में 26 फीसदी की गिरावट


उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आने के कारण एक्टिव केस में 26 फीसदी की गिरावट आई है। दो सप्ताह पहले प्रदेश में 68235 एक्टिव केस थे।

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आने के कारण एक्टिव केस में 26 फीसदी की गिरावट आई है। दो सप्ताह पहले प्रदेश में 68235 एक्टिव केस थे। जो अब 50378 रह गए हैं। उधर बृहस्पतिवार को 4095 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रदेश में सामने आए। जबकि 4444 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 346859 लोग संक्रमण के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में मरीजों का रिकवरी रेट बढक़र अब 86.04 प्रतिशत हो गया है। 5864 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Post