Latest News

पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई


जनपद पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज 2 अक्टूबर 2020 को जनपद भर में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार सादगी से मनायी गयी।

रिपोर्ट  - à¤…ंजना भट्ट घिल्डियाल

पौड़ी/दिनांक 02 अक्टूबर, 2020, जनपद पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज 2 अक्टूबर 2020 को जनपद भर में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार सादगी से मनायी गयी। गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने अपने कमिश्नरी कार्यालय पौड़ी परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फैराया तथा गाॅधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनवारण कर, माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके उपरांत उन्होंने गाॅधी जी के प्रिय भजनों की गायन किया। साथ ही उन्होंने गाॅधी जी के जीवन वृतांत पर प्रकाश डालते हुए, उनकी विचारधारा का अनुशरण करने को कहा। उन्होंने कहा कि गाॅधी जी हर व्यक्ति एवं समाज के समस्या को आत्मसात् कर हल निकलते थे। उन्होंने हथरस में हुई घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए, कहा कि ये घटना निर्भया कांड की याद दिलाता है। कहा कि स्वतंत्रता का 73वां वर्ष हो जाने के बावजूद ऐसी घटना मिलती है। आयुक्त श्री रमन ने कहा कि कार्यालयों में आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को समाज की समस्या मानते हुए, उसे त्वरित निस्तारण करे, तभी हम गाॅधी जी के विचारधारा को आत्मसात् कर सकेंगे। चिठ्ठी भी व्यक्ति की व्यथा है, हर चीज के महत्व को समझते हुए कार्य कर देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। करीब 5000 हजार वर्षो से हमारे देश ने किसी देश पर आक्रमण नहीं किया है। किन्तु जिन देशों ने आक्रमण किया, उनको सबक सिखाया है। हमारे देश के विचार ही बाहर गये है। जिसमें कई महापुरूषों ने विश्व को समाज के प्रति रास्ते दिखाया है। कहा कि आज के भौतिकवादी युग में गाॅधी जी के सत्य, अहिंसा व प्रेम के सिद्धान्त सर्व मान्य हैं। गाॅंधी जी ने विश्व बन्धुत्व का भी रास्ता दिखाया है। जरूरत है कि हम सब आपसी प्रेम व सद्भाव के साथ रहते हुए देश के विकास एवं नव निर्माण के लिए तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि सादगी के प्रति तथा जय जवान जय किसान का संदेश देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों एवं सिद्धान्तों को भी अपनी कार्य प्रणाली में उतारना चाहिए। उन्होने मण्डल वासियों एवं प्रदेश वासियों को गाॅधी जयंती की शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नेत्र सिह रावत, प्र0अ0 धर्म सिह रावत, ए.पी.ओ. राजेश सिह, नाजिर विजय कुमार नैथानी, प्र0स0 बृजभूषण यादव सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

Related Post