Latest News

पूर्वांचल उत्थान संस्था का सदस्यता विस्तार कार्यक्रम संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने ली सदस्यता


हरेराम आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत कपिल मुनि महाराज ने कहा कि किसी भी क्षेत्र,समाज और संस्था के विकास में तीन चीजें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

रिपोर्ट  - ANJANA BHATT GHILDIYAL

हरिद्वार। हरेराम आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत कपिल मुनि महाराज ने कहा कि किसी भी क्षेत्र,समाज और संस्था के विकास में तीन चीजें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। हमारा सर्वप्रथम प्रयास यह रहना चाहिए कि लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया करा सके। शिक्षा का उचित प्रबंध करें और लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखे।। ऐसा करने से कोई भी क्षेत्र, संस्था, समाज विकास की गति में अग्रणी रहता है। उन्होंने पूर्वांचल उत्थान संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कनखल के जगजीतपुर, फुटबाल ग्राउंड, राजविहार कॉलोनी, फेस वन, हनुमान मंदिर में महंत आलोक गिरी की अध्यक्षता में पूर्वांचल उत्थान संस्था के सदस्यता विस्तार कार्यक्रम का शानदार तरीके से समापन हुआ। जिसमें पूर्वांचल समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन की सदस्यता ली। कार्यक्र में सीएमओ, हरिद्वार डा. एसके झा, भारतीय चिकित्सा परिषद के उत्तराखंड बोर्ड के सदस्य डा. महेन्द्र राणा और पत्रकार ज्ञानप्रकाश पांडे का करोना काल में बेहतर कार्य करने के लिए शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महंत आलोक गिरी ने कहा कि हरिद्वार में बड़ी संक्ष्या में पूर्वांचल के लोग निवास करते है। आपसी मेल और समन्वय के अभाव में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए उन्होंने संस्था के माध्यम से सभी लोगों को एक मंच पर लाने का कार्य किया है।भविष्य में भी वें ऐसे कार्यक्रम कराते रहेगें। हरिद्वार, उत्त्राखं डमें रहने वाले सभी लोगों को एकसमान भाव से देखना चाहिए। ऐसा नहीं होने के चलते लोगों में दूरी बढ़ रही है। श्रीपंचायती अखड़ा के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज के प्रतिनिधि उमेश भारती ने कहा की महाराज रविंद्र पुरी के आदेश से पूर्वांचल उत्थान संस्था को निरंजनी अखाड़े के माध्यम से आगामी कुंभ मेले में प्रवेश दिया जाएगा और पूर्वांचल संस्था के उत्सवों छठ पूजा, सरस्वती पूजा में भी निरंजनी अखाड़ा तन मन धन से संस्था को सहयोग करेंगे।मातृ सदन के ब्रह्मचारी दयानंद ने कहा कि संस्था पूर्वांचल की संस्कृति और परंपरा के संरक्षण और संवर्द्धन को जीवित रखने में अपनी महती योगदान दे रही है। इसके साथ ही गंगा रक्षार्थ मातृ सदन के संकल्प तथा तपस्या में भी सदा सहयोगी रहती है। आनंद वन समाधि के स्वामी आत्मानंद ने कहा कि हरकीपौड़ी के निकट हाइवे पर स्थित आनंद वनसमाधि आश्रम समाज के हित में किए जा रहे सभी प्रयासों में पूर्वांचल उत्थान संस्था का सहयोग करेगी। नरेशानंद आश्रम में महंत परमानंद गिरि सदस्यता अभियान चलाए जाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य करते रहना चाहिए। अटल अखाड़े के स्वामी आनंद गिरि ने कहा कि अटल अखाड़ा सदा से ही धार्मिक तथा सांस्कृतिक उत्थान के कार्यक्रमों में सहयोग करता रहा ह। पूर्वांचल उत्थान संस्था को भी सभी प्रकार का सहयोग प्रदान किया जाए हरिद्वार के मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके झा ने कहा कि सेवा भाव कोरोना काल को देखते हुए बहुत जरूरी है। बिना सेवा भाव के हम इन आपदाओं से निपटने में सक्षम नहीं है। पूर्वांचल उत्थान संस्था इसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान अन्न दान के माध्यम से दे रही है। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष पांडे ने कहा की संस्था सदैव पूर्वांचल वासियों के हित संरक्षण में संलग्न है। पूर्वांचल वासी हमारा सदस्य नहीं भी है तब भी जानकारी मिलने पर संस्था पूर्वांचल वासियों के सामाजिक उत्थान हेतु सदैव जागृत रहती है। संस्था ने सैकड़ों ऐसे काम किए हैं जो अकेला व्यक्ति अपने स्तर पर करने में समर्थ नहीं है। संस्था के माध्यम से सैकड़ों लोगों को रोजगार पिछले कुछ महीनों में दिलाया गया है। संस्था पूर्वांचल के खाद्यान्न जिनमें सत्तू बड़ी तथा अन्य सामग्री जो सामान्य रूप से उत्तराखंड क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है उसको भी उपलब्ध कराने की प्रयास करती है। कार्यक्रम का संचालन सूर्य नारायण झा महामंत्री पूर्वांचल उत्थान संस्था ने किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संतो के माध्यम से मां भारती की प्रतिमा का माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद सूर्य नारायण झा संस्था का परिचय कराया। उन्होंने कार्यक्रक का सफल आयोजन के लिए राम सागर यादव ,काली प्रसाद साह, विष्णुदेव शाह, विनोद शाह ,राम सागर जयसवाल, कामेश्वर यादव ,पंडित विनय मिश्र, विकास कुमार झा, विनोद शर्मा ,कृष्ण कुमार यादव, राम अवतार सिंह, राकेश शर्मा का आभार जताया। कार्यक्रम में डा. नारायण पंडित, डा. निरंजन मिश्र, सुमन झा, केके झा, नरेश मोहन झा, रघु झा प्रकाश झा, बबलू झा, अवधेश झा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Post