Latest News

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के कपड़े खींचने की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग से की


नोएडा में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज के दौरान पुलिसकर्मी के कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के कपड़े खींचने की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग से की गई है मांग की गई है |

रिपोर्ट  - allnewsbharat.com

नोएडा में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज के दौरान पुलिसकर्मी के कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के कपड़े खींचने की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग से की गई है मांग की गई है कि जिस पुरुष पुलिसकर्मी ने ऐसा कृत्य किया, उस पर मुकदमा दर्ज कर बर्खास्त किया जाए।यह शिकायत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता ब्रजमोहन शर्मा की ओर से गई है। आयोग को भेजे पत्र में कहा है कि 3 अक्टूबर को डीएनडी पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस आ रहे थे,तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।प्रियंका गांधी ने पुलिस अधिकारी से पूछा कि शांतिपूर्ण तरीके से हम और हमारे कार्यकर्ता जा रहे हैं तो लाठीचार्ज क्यों।इतना सुनने के बाद भी पुरुष पुलिसकर्मी ने प्रियंका के कपड़े पकड़ते हुए धकिया दिया।

Related Post